Kangana Ranaut Met Israel Ambassador: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मंगलवार को इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन से मिलीं। यह मुलाकात दिल्ली में इजरायल एंबेसी के दफ्तर में हुईं। कंगना दशहरे के मौके पर रावन दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने इजरायल के राजदूत से मुलाकात करके इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को अपना समर्थन दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने X हैंडलर पर शेयर कीं। बता दें कि कंगना राजनीति में रुचि रखती हैं। वे अकसर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं।
<
>
इंटरनेशनल मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी
एक बार फिर एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इजरायल के राजदूत से मुलाकात की वीडियो पोस्ट करके लिखा कि आज पूरी दुनिया, खासकर इजरायल और भारत आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुंची तो मुझे लगा कि इजरायल एंबेसी आकर उन लोगो से मिलना चाहिए, जो आज के आधुनिक रावण हमास रूपी आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं। जिस प्रकार से छोटे बच्चों को और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा हैं, दिल को झकझोर देने वाला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आंतकवाद के खिलाफ इस युद्ध में इजरायल विजयी होगा।
<
>
कंगना पहले भी कर चुकीं इजरायल का समर्थन
कंगना रनौत ने लिखा कि मेरा दिल इजरायल के लिए रो रहा है। हमारे दिलों से भी खून बह रहा है। उन्होंने इजरायल के राजदूत से अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ और देश की ताकत लड़ाकू विमान तेजस के बारे में भी चर्चा की। बता दें कि कंगना ने कुछ दिन पहले भी इजरायल का सपोर्ट किया था। हमास को आतंकी बताया था। कंगना ने पोस्ट में लिखा था कि ऐसा बिल्कुल संभव नहीं है कि सोशल मीडिया पर दिख रही इजरायली महिलाओं की तस्वीरों को देखकर दिल न टूटे और डर न लगे। हमास के आतंकी उनकी लाशों के साथ रेप तक कर रहे हैं। एक इजरायली महिला सैनिक की बॉडी को बिना कपड़ों के घुमाया गया। यह देखकर मैं लाखों टुकड़ों में टूट गई हूं। हर शहीद सम्मानजनक मौत का हकदार है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines