Anurag Thakur Statement on Kangana Ranaut: न्यूज24 न्यूज चैनल के स्पेशल संवाद और विश्लेषण कार्यक्रम ‘मंथन’ (Manthan) में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) इंटरव्यू देने आए। चैनल की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने उनसे सवाल जवाब किए। बातचीत के दौरान उनसे लोकसभा चुनाव 2024 पर खुलकर बात हुई।
साथ ही भाजपा उम्मीदवारों पर भी चर्चा हुई। भाजपा के हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों में शामिल एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर भी सवाल पूछा गया। मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा गया कि कंगना रनौत को लोकसभा चुनाव 2024 टिकट क्यों दिया गया? इसका जवाब मंत्री अनुराग ने काफी खुलकर दिया और चुनाव टिकट देने की वजह भी बताई।
यह भी देखें: Manthan 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, देखें लाइव
मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्या जवाब दिया?
कंगना रनौत को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट देने के सवाल पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है। बहुत अच्छी और टैलेंटिड एक्ट्रेस हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और अकसर कई राजनीतिक मुद्दों पर काफी खुलकर बोलती हैं। राजनीति में रुचि भी रखती हैं। भाजपा महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। भाजपा विधानसभाओं और संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू कर चुकी है। इसी मुहिम के तहत भाजपा महिला उम्मीदवारों को टिकट दे रही है। हिमाचल से चुनाव जीतकर अगर कंगना संसद में आती हैं तो हिमाचल की महिलाओं को प्रतिनिधि मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
29 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines