Kangna Ranaut: बॉलीवुड से सियासी मैदान में उतरने के बाद कंगना रनौत लगातार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार हैं। ऐसे में कंगना पर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर उंगलियां उठती रहती हैं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कुछ दिनों पहले कंगना पर विवादित बयान दिया था तो अब कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना के बीफ खाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कंगना बीफ खाती हैं- विजय
कांग्रेस नेता ने हाल ही में कंगना पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है, जिसे बीफ खाना पसंद है। वो खुद अपने पुराने इंटरव्यू में इसका खुलासा कर चुकी हैं और अब वो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। बता दें कि विजय वडेट्टीवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। विजय के बयान के बाद कंगना की बीफ कॉन्ट्रोवर्सी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में भाजपा के कई नेता मुखर हो गए हैं और उन्होंने विजय को करारा जवाब दिया है।
केशव उपाध्याय ने तोड़ी चुप्पी
बीजेपी के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने भी विजय वडेट्टीवार पर पलटवार किया है। केशव उपाध्याय का कहना है कि विजय का बयान कांग्रेस की खराब मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा ये कांग्रेस की गंदी संस्कृति का प्रतिबिंब है। हमसे लड़ने के लिए उनके पास मुद्दे नहीं हैं इसलिए वो ऐसे बयान देते हैं। इससे उनकी हार से जुड़ी मानसिकता साफ दिखाई देती है।
शाइना एनसी ने भी दिया करारा जवाब
बीजेपी नेता शाइना एनसी ने भी कांग्रेस के इस बयान पर सवाल खड़े किए हैं। शाइना का कहना है कि कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ है। इसी के साथ शाइना ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सांसद रणदीप सुरजेवाला को भी निशाने पर लिया है। बता दें कि रणदीप सुरजेवाला ने भी बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी की थी। कंगना का समर्थन करते हुए शाइना एनसी ने कहा कि मुझे लगता है 4 जून को नतीजों के साथ इन्हें जवाब मिल जाएगा। जब भारत की महिलाएं कांग्रेस नामक एंटी-वुमन पार्टी के खिलाफ वोट करेंगी।
संबंधित खबरें
नेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
21 mins agoLIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
11 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
16 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
16 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines