Kanchanjunga Express Train Accident: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाई गुड़ी के नजदीक सोमवार सुबह सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लोग घायल हो गए। इस संबंध में जीआरपी ने मंगलवार को ट्रेन के यात्री की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। अब यात्री ने आरोप लगाया कि उससे एक सादे कागज पर साइन लिए गए थे।
बता दें कि मंगलवार को जलपाईगुड़ी रेलवे पुलिस ने कंचनजंगा एक्सप्रेस की यात्री चैताली मजूमदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार मालगाड़ी के लोको पायलट और सह लोको पायलट की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। बता दें कि इस हादसे में लोको पायलट की मौत हो गई। जबकि सह लोको पायलट घायल हो गया। जिसका अभी भी सिलीगुड़ी के मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
शिकायती पत्र में यह लिखा था
रेलवे पुलिस के अनुसार चैताली मजूमदार ने अपनी शिकायत में लिखा कि सोमवार को जब कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी रेलवे स्टेशन और निजबारी रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी तो अचानक उसे लगा कि ट्रेन को बहुत जोर से झटका लगा है। एक बच्चा अपनी मां की गोद से गिर गया और डिब्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में उसे और कुछ अन्य यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रेन के डिब्बे से नीचे उतरने के बाद उसे पता चला कि एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी और दोनों ट्रेनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिसमें मालगाड़ी का इंजन भी शामिल था। बाद में ग्रामीणों और अन्य लोगों की मदद से डिब्बे में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।
मनचाहे तरीके से लिखी गई एफआईआर- महिला यात्री
इस शिकायत के आधार पर जीआरपी अधिकारियों ने भारतीय रेलवे एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि कुछ घंटों बाद शिकायतकर्ता चैताली मजूमदार अपने लिखित बयान से पलट गईं और आरोप लगाया कि उन्हें इस हादसे की जानकारी नहीं थी और उनकी ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। चैताली मजूमदार ने कहा कि जीआरपी अधिकारियों ने उनसे एक खाली कागज पर साइन करा लिए और शिकायती पत्र को मनचाहे तरीके से लिखा गया। जिसे बाद में एफआईआर का नाम दे दिया गया। महिला यात्री के आरोप पर अभी रेलवे पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः क्या ATP सिस्टम से टल जाता कंचनजंगा ट्रेन हादसा, जानें क्या बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव?
ये भी पढ़ेंः रोती-बिलखती महिलाएं, फूटे सिर बहता खून…ट्रेन हादसे की दर्दनाक आंखोंदेखी, ड्राइवर नहीं तो कौन जिम्मेदार?
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
37 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines