Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: देश में मानसून वापसी करवट ले रहा है. 30 सितंबर को भी दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश ने गर्मी से राहत दी थी. लौटता मानसून एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. IMD ने 10 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव जारी रहने का अंदेशा जताया है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग कम दबाव क्षेत्रों के कारण आगामी दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्री उथल-पुथल देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले 24 घंटे में भी मौसम बदल सकता है.
कई राज्यों में हो सकती है बारिश!
आईएमडी ने बताया कि नई मौसम प्रणाली के एक्टिव होने से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बादल मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट!
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर भी दिखाई देगा. जिसके चलते 6-7 अक्टूबर तक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने के संकेत हैं. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा, लिहाजा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
4 अक्टूबर तक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश होने का अनुमान है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में गरज चमक के साथ भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
IMD के अनुसार, अगले 10 दिनों में मानसून की वापसी एक बार फिर से हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी परिसंचरण प्रणाली के एक्टिवेट होने से उन जगहों पर भी बारिश हो सकती है या फिर मौसम में बदलाव हो सकता है जहां से मानसून लगभग चला गया है.
यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: Delhi NCR समेत 10 राज्यों में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पलटी मारेगा मौसम
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा कल का मौसम?
दिल्ली-NCR के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है. 30 सितंबर को भी दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिली. वहीं, अब IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले 1-2 दिन तक हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं. दिल्ली में ये गतिविधियां कल यानी 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी देखने को मिल सकती हैं जिसके कारण लोगों को मेले या फिर दशहरा पर असर पड़ेगा.
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम?
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ नजर आ रहा है. हल्की से मध्यम हवाओं के साथ राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, 2 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन भी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है. इस बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
बिहार में इस समय मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. लेकिन फिर भी कई जिले अभी भी शुष्क हैं जिससे लोगों को गर्मी से भी समस्या हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ हिस्सों में 3-5 अक्टूबर के बीच भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
12 mins agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
1 hr agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
5 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
7 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
7 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines