हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: संभलकर निकलें बाहर! 3 राज्यों में अगले 48 घंटे के लिए वार्निंग, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Tomorrow Weather Update: क्या पहाड़ों पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ जाएगा उत्तर भारत का मौसम? आखिर किन तीन राज्यों के लिए जारी हुआ है 48 घंटों का अलर्ट और क्या मैदानी इलाकों में भी होगी बारिश?

विज्ञापन

उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से अगले 48 घंटों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने वाला है. इन राज्यों में 11 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. जहां पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में रहने की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय तापमान बढ़ने से अब गर्मी का एहसास होने लगा है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में सोमवार से ही बादलों ने डेरा डाल लिया है. मौसम विभाग ने लाहौल स्पीति, कुल्लू और चमोली जैसे जिलों में बर्फबारी और शीतलहर का अनुमान जताया है. जम्मू-कश्मीर की घाटी में भी बर्फ गिरने का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे श्रीनगर और गुलमर्ग जैसे क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस होगी. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पब्लिश हुई या नहीं? विवाद के बीच पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का आया पहला बयान

विज्ञापन

मैदानी इलाकों में बढ़ेगा पारा और प्रदूषण

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है. इन राज्यों में दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है. हालांकि दिल्ली में मौसम साफ होने के बावजूद प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो 16 से 18 फरवरी के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान का मौसम

मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम बना रहेगा. राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे दिन में गर्मी महसूस हो रही है लेकिन सुबह-शाम अब भी हल्की सर्दी का असर बरकरार है. यूपी में भी पछुआ हवाओं के कारण सुबह के वक्त हल्का कोहरा दिख सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. महाराष्ट्र और गुजरात में सर्दी अब लगभग खत्म होने की कगार पर है और वहां मौसम गर्म बना रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola