Tomorrow Weather: देश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 15 सितंबर को देश के 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी-तूफान का नया अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की पूरी आशंका है. इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज बारिश भी हो सकती है. 15 से 17 सितंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में मूसलाधार बारिश और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है.
इन 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि यहां लैंडस्लाइड और आकाशीय बिजली का खतरा भी मंडरा रहा है.
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 15 सितंबर को छिटपुट बारिश दर्ज की जाएगी. इसके बाद 16 और 17 सितंबर को इन इलाकों में व्यापक और झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. साथ ही 15 से 17 सितंबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 15 से 17 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.
पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 15 से 17 सितंबर के बीच व्यापक बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान 15 सितंबर को 30 से 50 किमी प्रति घंटा और 16-17 सितंबर को 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तराखंड में 15 से 20 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों और खासकर किसानों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और यात्रा करते वक्त पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है.
यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश: यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.
बिहार: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
राजस्थान और मध्य भारत में बारिश का दौर
पूर्वी राजस्थान में 15 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 15 से 17 सितंबर के बीच 30 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से धूल भरी तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 से 18 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा.
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
14 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
26 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines