भारतीय मौसम विज्ञान ने 13 अक्तूबर के लिए देशभर का मौसम अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भी बादल छाए रह सकते हैं और सर्द हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. 14 और 15 अक्टूबर भी को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.
दिल्ली में 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून एक्टिव होने की संभावना बन रही है. इसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. IMD ने मंगलवार के लिए दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई है.
उत्तर भारत में 13 से 15 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.
यूपी, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 16 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. राजस्थान के कई इलाकों में 13 से 16 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम करवट ले सकता है. उत्तराखंड में 13 से 18 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है.
दक्षिण भारत में सक्रिय होगा उत्तर-पूर्वी मानसून
वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 13 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि दक्षिण भारत में अगले पांच से छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. 15 से 18 अक्टूबर के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. रायलसीमा में 15 और 16 अक्टूबर तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 17 और 18 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है.
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
6 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
19 mins ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
22 mins ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
52 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
8 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
12 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines