Kal Ka Mausam 6 August 2026 : उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ियों तक अगले कुछ दिन झमाझम बारिश के रहने वाले हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 11 अगस्त के बीच पहाड़ी और मैदानी राज्यों में मध्यम से भारी वर्षा, गरज-चमक और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के लिए 6 से 11 अगस्त के बीच कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं.
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सात राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पहाड़ी राज्यों में भारी वर्षा और बिजली का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 11 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश होगी. वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 5 अगस्त और फिर 8 से 11 अगस्त के बीच अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि 5-6 अगस्त और 9-10 अगस्त के दौरान उत्तराखंड समेत विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है. पहाड़ों पर यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
मैदानी इलाकों में भी बदलेगा मौसम
दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़: 5 और 6 अगस्त को झमाझम बारिश और भारी वर्षा के आसार हैं. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 और 7 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान में 7 से 9 अगस्त और 6 अगस्त को बारिश का जोर रहेगा. पूर्वी राजस्थान में 6 अगस्त और 7-8 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिम मध्य प्रदेश में 6, 8 और 10-11 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. विशेष रूप से 7 से 9 अगस्त के बीच कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 8 अगस्त के दौरान राज्य के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 6 से 7 अगस्त के बीच कुछ हिस्सों में तेज वर्षा का जोर रहेगा.
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में 5 से 9 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा 5 से 8 अगस्त के बीच राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 6 से 11 अगस्त तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा. वहीं 5 अगस्त को विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
पूर्वी भारत में भारी बारिश का अनुमान
- बिहार और झारखंड: बिहार में 5 से 7 अगस्त और 8 से 11 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 5 अगस्त को बिहार में बहुत भारी वर्षा का अनुमान है. वहीं झारखंड में 5-8 अगस्त, 9 अगस्त और 10-11 अगस्त को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.
- पश्चिम बंगाल और ओडिशा: गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 5 से 11 अगस्त तक रुक-रुक कर भारी बारिश होगी. ओडिशा में 5, 6, 9, 10 और 11 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.
- अंडमान और निकोबार: 5 से 8 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी. द्वीप समूहों पर 5 से 10 अगस्त के दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.
पूर्वोत्तर राज्यों में आकाशीय बिजली का खतरा
असम और मेघालय में 6 से 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 6 से 11 अगस्त के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होगी, जबकि 5 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 7 और 10-11 अगस्त को भारी वर्षा के आसार हैं. मौसम विभाग ने 5 से 9 अगस्त के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है. खराब मौसम को देखते हुए तटीय इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में भारी वर्षा का अनुमान
कोंकण और गोवा में 6 और 7 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 6 से 11 अगस्त तक बारिश का दौर बना रहेगा. मध्य महाराष्ट्र में 6 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं, वहीं 7 अगस्त को भी भारी वर्षा हो सकती है. 8 से 9 अगस्त के दौरान इलाके में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में 6 से 7 अगस्त और 8 से 10 अगस्त के दौरान कई हिस्सों में बारिश होगी. मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में 6 से 11 अगस्त के बीच बारिश और 7 से 9 अगस्त के दौरान मराठवाड़ा में बिजली कड़कने की संभावना है.
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अलर्ट
केरल में 6 से 8 अगस्त के दौरान तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में व्यापक वर्षा होगी. केरल और माहे में 6 व 7 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 6 से 8 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 8 से 10 अगस्त के दौरान मूसलाधार बारिश के आसार हैं. केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 5 से 8 अगस्त के दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है.
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
8 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
9 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
11 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
12 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
13 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
14 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines