हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal ka Mausam 14 अगस्त: दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में पलटेगा मौसम, IMD ने बारिश पर दिया अपडेट

Kal ka Mausam 14 august 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में 14 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी और मैदानी राज्यों में बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार हैं. जानिए अपने राज्य का हाल.

विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम मानसून 15 सितबंर तक वापसी कर सकता है. (Credit-X)

Kal ka Mausam 14 august 2026: देश के कई हिस्सों में 14 अगस्त को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है. कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है.

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाएं

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 14 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ आंधी चलने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह और शाम के वक्त घर से बाहर निकलते समय जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.

यूपी और बिहार में जारी रहेगी बारिश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और मिर्जापुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. पूर्वी यूपी में 13 से 18 अगस्त तक और पश्चिमी यूपी में 14 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है. वहीं, बिहार में भी मानसून एक्टिव रहेगा, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. वहीं बिहार के पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार में भी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है.निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

क्यों बदल रहा है मौसम?

तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल चुका है. यह मौसमी सिस्टम अगले 24 घंटों में गंगा के मैदानी इलाकों से होते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल के रास्ते उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा. इसके असर से बिहार के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा.

एमपी, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भारी बारिश के आसार हैं. राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और कोटा में भी तेज बारिश हो सकती है. उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के चलते भूस्खलन और रास्ते बंद होने का खतरा बना हुआ है. इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

ओडिशा में रेड अलर्ट और समंदर में न जाने की सलाह

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश जारी है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है. इसका असर पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर भी दिखेगा. तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को 14 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola