उत्तर भारत में जल्दी ही ठंड का असर खत्म होने वाला है. ठंड अब विदा होने वाली है. अगर सुबह-शाम को छोड़ दे तो बाकि पूरे दिन मौसम राहत भरा होता है. लेकिन वहीं, दूसरी ओर आईएमडी ने कुछ राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. IMD के अनुसार, 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट एक बार फिर से जारी किया गया है. जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, 14 फरवरी तक एक बार फिर से ठंड बढ़ जाएगी. वहीं, उत्तर भारत के कई जिलों में घने कोहरे का असर जारी रहेगा.
वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी.
---विज्ञापन---
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
दिल्ली में कल यानी 12 फरवरीको मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि सुबह और शाम में सर्दी महसूस होगी लेकिन दिन के समय तेज धूप निकलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और अधिकतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है. सुबह आसमान में धुंध या कोहरे की हल्की परत नजर आ सकती है, लेकिन अभी कोई बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं. वहीं, हवा एक बार फिर से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है. सीपीसीबी की मानें तो AQI 300 के आस-पास पहुंच गया है, जो चिंता का विषय है.
---विज्ञापन---
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल यानी 12 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है, जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आगरा, अलीगढ़, अमेठी, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, एटा, फतेहपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हाथरस, जालौन, कानपुर में सुबह और शाम के समय ठंड का ऐहसास होगा. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
IMD के अनुसार, कल बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में भी बारिश होने की संभावना नहीं है.
उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?
IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को एक बार फिर से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, चमोली, रुद्र प्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और चंपावत में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहेगा. दिन में धूप निकलेगी. कल देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
हिमाचल प्रदेश में कल 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा लेकिन 15 फरवरी की रात से आसमान में बादल छाए रहेंगे और 16 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवा चलेगी. जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर शामिल हैं. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी है. मनाली में कल अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री तक रहेगा.
जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा कल का मौसम?
जम्मू-कश्मीर में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर में 13,16 और 17 फरवरी को बारिश हो सकती है. सोनमर्ग, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला, तंगधार, श्रीनगर और पुलवामा में बारिश होने के आसार हैं. वहीं, कल 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा. श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
आईएमडी के अनुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश में कल बारिश होने की संभावना है. वहीं, सुबह के समय ग्वालियर, भोपाल, धार, देवास, मंदसौर, कटनी, मुरैना, खंडवा और खरगोन में ठंड का असर देखने को मिलेगा. भोपाल में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान के कई जिलों में कल का मौसम सामान्य रहने की संभावना है. हालांकि जयपुर में कल बादल छाए रहेंगे. ठंड में कमी देखने को मिलेगी. हालांकि सुबह के समय जयपुर, सीकर, भरतपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, गंगापुर सिटी, जोधपुर, अजमेर और धौलपुर में कोहरा छाया रहेगा औहर दोपहर के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में देश के 6 राज्यों में बारि की चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडु़चेरी में इस सप्ताह बारिश होने की अधिक संभावना है. हालांकि, 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में तेज हवा, बिजली, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी. जम्मू- कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 13, 16 एवं 17 फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.