हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: भारत के 14 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; जानें कल का मौसम

Kal Ka Mausam 11 March: देश में अभी से ही भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है. लेकिन इस बीच IMD ने भी कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसमें बिहार, झारखंड सहित 14 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam 11 March: देश में अभी से ही भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है. लेकिन इस बीच IMD ने भी कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसमें बिहार, झारखंड सहित 14 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कल यानी 11 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 14 मार्च तक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की छिटपुट बारिश की भी संभावना है. हालांकि 15 मार्च के बाद से दिल्ली में तापमान बढ़ेगा और लू के साथ गर्म हवाएं चलेंगी. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के मुताबिक कल यानी 11 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है. लेकिन कल से यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है. जिसमें मेरठ, हापुड़, बागपत, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, अमरोहा, गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया, बस्ती और फतेहपुर शामिल हैं.

विज्ञापन

बिहार में कल होगी बारिश?

IMD के अनुसार, कल यानी 11 मार्च को बिहार के 5 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मार्च को बारिश होने की चेतावनी दी है. IMD ने कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, शिमला और मंडी में बारिश होने की संभावना जताई है. कल यानी 11 मार्च को मनाली में अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तराखंड़ में कल गिरेगी बर्फ?

आईएमडी के अनुसार, 11 मार्च से उत्तराखंड में बारिश शुरू होने वाली है, जो 15 मार्च तक जारी रहेगी. इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. बारिश के साथ 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तर काशी में बारिश होने के आसार हैं. देगरादून में 11 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

एमपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 11 मार्च से गर्मी बढ़ेगी. इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी. IMD ने भोपाल, ग्वालियर, विदिशा, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, दतिया, गुना और रतलाम में तापमान बढ़ेगा. वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा.

विज्ञापन

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में कल यानी 11 मार्च को बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. IMD ने पिलानी, अलवर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर में तापमान बढ़ेगा. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

देश के 14 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में देश के 14 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. जिसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं.
  • आईएमडी के मुताबिक 11 मार्च और 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की अधिक से अधिक संभावना है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च से 14 मार्च के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की पूरी संभावना है, लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.
  • उत्तराखंड में 11 मार्च से लेकर 15 मार्च तक बारिश और तेज हवा की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाके में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola