Kal ka Mausam 08 September 2026: देश के कई राज्यों में मानसून और मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है. कई राज्यों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश के आसार हैं. पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
यूपी-बिहार में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है. यहां कुछ जगहों पर बहुत भारी बरसात की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं, हालांकि वहां कोई विशेष चेतावनी नहीं है.
बिहार में बारिश का सिलसिला 8 से 10 सितंबर के बीच तेज रहने वाला है. राज्य में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का अंदेशा है. मधुबनी समेत कई इलाकों में पहले ही भारी पानी गिर चुका है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है.
दिल्ली में राहत, सुहाना रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में 8 सितंबर को तेज बारिश से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
पहाड़ी राज्यों और राजस्थान का हाल
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तराखंड के संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है, इसलिए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. उधर राजस्थान में 8 सितंबर को मौसम शांत रहेगा, जहां केवल कुछ हिस्सों में ही हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.
बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट
बारिश के साथ-साथ कई राज्यों में आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तेलंगाना में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
वहीं, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान है.
केरल में उमस, समंदर में हवाओं की रफ्तार तेज
एक तरफ जहां उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश का दौर रहेगा, वहीं केरल और माहे के कुछ इलाकों में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है. दूसरी ओर, अरब सागर के सोमालिया और ओमान तट से सटे हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है, जो झोंकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. खराब मौसम को देखते हुए समुद्री तटों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
श्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
33 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
45 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
57 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
2 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines