Kal ka Mausam 05 September 2026: देशभर में उमस और बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 सितंबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में जोरदार बारिश हो सकती है.
उत्तर और मध्य भारत में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ व्यापक और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. उत्तर-पश्चिम भारत के पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 10 सितंबर के बीच व्यापक बारिश व कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. वहीं मैदानी इलाकों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 सितंबर के बीच बारिश का जोर रहेगा.
मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम सक्रिय रहेगा. 5 से 6 सितंबर के दौरान पश्चिमी व पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 10 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और जलभराव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है.
दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार का हाल
दिल्ली में बादलों की आवाजाही के साथ तेज बारिश और 30 से 35 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी समेत पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है. बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और दरभंगा सहित 25 से अधिक जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना है.
पहाड़ों और मध्य भारत में सतर्क रहने की सलाह
उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार और चमोली तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और सोलन जैसे जिलों में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में 55 से 65 किमी/घंटे की रफ्तार से अंधड़ और गरज-चमक के साथ पानी बरसने का अनुमान है. राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के समय लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न खड़े होने तथा जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है.
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
26 mins agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
11 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
14 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines