Kal ka Mausam 04 September 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 सितंबर को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 घंटे के भीतर उत्तर भारत और पूर्वोत्तर समेत देश के करीब 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है. इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम का असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक दिख रहा है.
दिल्ली-NCR और हरियाणा में 5 सितंबर तक भारी बारिश
राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में 4 से 5 सितंबर के दौरान व्यापक स्तर पर झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही इन इलाकों में 3 से 5 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, 6 से 9 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम (छिटपुट) बारिश देखने को मिल सकती है. बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और दरभंगा सहित अधिकतर जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों का डेरा रहेगा. 4 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी है. यहां 30 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद 4 से 7 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है.
वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 सितंबर और फिर 6 से 8 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 4, 5 और 9 सितंबर को पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है.
उत्तराखंड और हिमाचल में आफत बन सकती है बरसात
पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है. उत्तराखंड में 4 से 9 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 सितंबर तक व्यापक स्तर पर भारी बारिश होगी, जबकि 6 से 9 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 4 सितंबर को व्यापक और भारी बारिश की संभावना है.
पंजाब और राजस्थान का हाल
पंजाब में 4 से 5 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है, जबकि 9 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश का दौर बना रहेगा. पूर्वी राजस्थान में 4 सितंबर को व्यापक बारिश और 3 से 5 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 3 से 6 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.
इन राज्यों में भी रहेगा बादलों का डेरा
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और राजस्थान के जयपुर, अजमेर, बीकानेर जैसे शहरों में भी घने बादलों के साथ तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी आफत की बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले में या पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है. आकाशीय बिजली चमकने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें और जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें.
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
26 mins agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
11 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
14 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines