Kal Ka Mausam: देश भर में अब सर्दी कम हो रही है. धीरे-धीरे दिन का तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी जल्द ही दस्तक देगी. लेकिन इस बीच मौसम विभाग के एक अलर्ट ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी को कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 13 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. वहीं, सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है. बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें लखनऊ, कानपुर, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद और देवरिया शामिल हैं. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
बिहार में 13 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. बिहार में कल यानी 13 फरवरी को बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि कुछ जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और कटिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मध्य प्रदेश में 13 फरवरी यानी कल मौसम साफ रहेगा और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. एमपी में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं. वहीं, 16 फरवरी के बाद राजधानी भोपाल के आस-पास के जिलों में बादल छाने का अनुमान जताया गया है. IMD ने भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा, ग्वालियर, सतना और छिंदवाड़ा के लिए अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?
IMD ने राजस्थान में कल यानी 13 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. हालांकि 17 फरवरी को जयपुर और उसके आस-पास के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि भरतपुर, अजमेर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा और बीकानेर में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, जयपुर में इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?
उत्तराखंड में 16 फरवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना है. IMD के अनुसार, राज्य में एक बार फिर से तेज बारिश होने के आसार हैं. IMD ने नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में बारिश होने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा कल का मौसम?
जम्मू कश्मीर में कल बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर, पुंछ और डोडा में बारिश हो सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहेगा.
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम साफ रहने की संभावना है. लेकिन 16 फरवरी और 17 फरवरी को एक बार फिर से बारिश दस्तक दे सकती है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, आईएमडी ने कांगड़ा, शिमला और धर्मशाला में बारिश होने की संभावना जताई है.
किन राज्यों में होगी बारिश?
IMD ने अरूणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लद्दाख में बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 16-17 फरवरी को बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
27 जिलों में कोहरे का अलर्ट
आईएमडी ने उत्तर भारत के 27 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर और झांसी में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही हरियाणा के हिसार, झज्जर, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में भी सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. वहीं, पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला और कपूरथला में कोहरे से विजिबिलिटी कम होगी.
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
4 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
5 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
6 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
6 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
7 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines