Live Updates
राजस्थान में बदलने वाला मौसम, कई इलाकों में हो सकती है बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से बताया कि राजस्थान में 2 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 2 जून से 4 जून तक राजस्थान के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।
2 जून को बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं तीन से चार दिन तक बारिश की की स्थिति बन रही है। 1 जून को कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
असम में बारिश के बाद लखीमपुर के घुनासुती इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति
मिजोरम के लॉन्गतलाई में भारी बारिश के बाद गिरी इमारत
मणिपुर में भारी बारिश के बाद इंफाल के कई इलाकों में बाढ़, देखें वीडियो
दिल्ली में 95 किमी रफ्तार से चली हवाएं
दिल्ली में तेज आंधी आई, कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 95 किमी रफ्तार दर्ज हुई है। वहीं अधिकतर जगहों पर 75 किमी की रफ्तार दर्ज हुई है।
बिहार के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी, पढ़ें क्या है IMD का पूर्वानुमान
बिहार के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बांका, मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, शिवहर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, सुपौल और भागलपुर शामिल हैं। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बिजली भी चमक के साथ बारिश हो सकती है।
2-3 जून को दिल्ली में आंधी-तूफान, IMD का अलर्ट
आईएमडी ने अगले दो दिनों, 2-3 जून को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी, बिजली और तूफान की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में आंधी चलने और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच IMD ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश
दिल्ली में शुरू हुई बारिश, तेज हवा चलने से पेड़ गिरने की सूचना
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ की इलाकों में बारिश हो रही है। हवा तेज होने की वजह से जगहों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने की सूचना है।
दिल्ली NCR में चल रहीं तेज हवाएं, कुछ देर में हो सकती है बारिश
दिल्ली NCR में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की तरफ बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।
त्रिपुरा के अगरतला शहर में बाढ़ जैसे हालात
त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण अगरतला शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसा जलभराव देखने को मिला।
अगले 4 दिन तक राजस्थान में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग की भविष्यवाणी
आईएमडी वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज कोटा, उदयपुर संभाग और भरतपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे बाद राजस्थान में फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर 2 से 4 जून तक राजस्थान के कई हिस्सों में रहेगा।
2 जून को शाम को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, अजमेर संभाग और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से तेज मेघगर्जन की संभावना रहेगी। अगले तीन से चार दिन तक मध्यम से भारी बारिश भी होगी।
असम के माजुली में बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में आया उफान, नौका सेवाएं स्थगित
असम के माजुली में भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में उफान देखने मिला। इसकी वजह से माजुली और निमाती के बीच नौका सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी दीपांकर चानुवा ने बताया कि जल स्तर बहुत बढ़ गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नौका सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।
दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में गरज के साथ गिरेगी बिजली
IMD के अनुसार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरेगी और 40-50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
पूर्वोत्तर की 7 सिस्टर स्टेट समेत इन राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी
असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
श्रीनगर में भारी बारिश के बीच कैसा दिख रहा डल लेक?
जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में बारिश के दौरान डल लेक से शानदार वीडियो सामने आया है।
गुजरात के 13 जिलों में आज बरसेंगे बादल, गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें
IMD ने बताया कि गुजरात के दाहोद और महिसागर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही IMD ने बताया कि राज्य के छोटा उदयपुर, नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर और बोटाद जिलों में बारिश होने की उम्मीद जताई है।
सिक्किम के इन 6 जिलों में भारी बारिश अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
भारतीय मौसम विभाग ने सिक्किम के मंगन जिले में आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सिक्किम के ग्यालशिंग, नामची, सोरेंग, गंगटोक और पाकयोंग में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सिक्किम के भारी बारिश के बाद बढ़ा तीस्ता नदी का जलस्तर
सिक्किम के मंगन जिले में भारी बारिश के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके बाद में काफी उफान देखा जा रहा है।
असम में भारी बारिश के बाद बढ़ा ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर
असम के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
कोंकण और गोवा में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों में पश्चिम भारत के कई हिस्सों, खासकर कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई रही है। इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में 1 से 3 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD ने दी बिहार और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज, बिजली और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम के इस मिजाज से छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार काफी प्रभावित होंगे। इसके अलावा, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR में गरज के साथ होगी बारिश, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। IMD के अनुसार, बारिश से पहले दिल्ली में धूल भरी आंधी चलेगी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Weather 1 June 2025 LIVE Update: भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आईएमडी ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कर्नाटक और केरल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बरसात हो रही है। असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines