Kailash Vijayvargiya resigns: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। वे करीब नौ साल तक इस पद पर रहे। वर्तमान समय में वे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।
‘एक्स’ अकाउंट पर दी इस्तीफे की जानकारी
कैलाश विजयवर्गीय ने महासचिव के पद से इस्तीफा देने की जानकारी अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट से दी। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने नौ वर्ष तक पहले अमित शाह और फिर जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया।
कैलाश विजयवर्गीय ने इस्तीफा क्यों दिया?
कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी एक्स पर शेयर की हैं। विजयवर्गीय ने बताया कि उन्होंने पार्टी के एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत के चलते महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।
‘मध्य प्रदेश में नई भूमिका के लिए पार्टी ने भेजा’
विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी ने अब उन्हें मध्य प्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। वे अब राज्य को शक्ति बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।
इंदौर-1 सीट से दर्ज की जीत
बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर-1 सीट से जीत दर्ज की, जिसके बाद उन्हें मंत्री बनाया गया। विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम किया।
बीजेपी को मिली 166 सीटें
गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार 230 सीटों पर हुए चुनाव में 163 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस को 66 सीटों से संतोष करना पड़ा। मतदान 17 नवंबर को हुआ था, जबकि नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए।
यह भी पढें: गुना हादसे पर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ अफसरों को हटाने का लिया निर्णय
Madhya Pradesh: कौन हैं मोहन के मंत्री जिन्होंने ली शपथ, जानिए सभी 28 नेताओं के बारे में
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
6 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
8 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
8 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
9 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
10 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines