हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

के अन्नामलाई के इस्तीफे से BJP में हड़कंप, मनाने की कोशिशें जारी; पूर्व IPS को एयरपोर्ट से बुलाया वापस

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. वहीं, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके इस इस्तीफे पर अंतिम फैसला लेने के लिए कुछ समय मांगा है और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. वहीं, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके इस इस्तीफे पर अंतिम फैसला लेने के लिए कुछ समय मांगा है और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई ने मंगलवार सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की. इसके बाद दोपहर में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक अलग बैठक की. आपको बता दें कि बीएल संतोष को राजनीति में अन्नामलाई का गुरु माना जाता है.

अन्नामलाई भाजपा क्यों छोड़ना चाहते हैं?

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अन्नामलाई बीजेपी छोड़ने का पूरा मन बना चुके हैं और उनका यह दिल्ली दौरा केवल पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए था. अन्नामलाई ने बीजेपी आलाकमान के सामने दो शर्तें रखी थीं. पहला यह कि या तो उन्हें कम से कम सात साल के लिए पूर्ण स्वायत्तता और अधिकार के साथ फिर से तमिलनाडु बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जाए या फिर उन्हें अपनी एक अलग राजनीतिक राह चुनने की अनुमति दी जाए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कौन हैं के. अन्नामलाई? IPS की नौकरी छोड़ राजनीति में रखा था कदम, अब इस्तीफे से BJP को देने वाले हैं झटका?

तमिलनाडु में नई पार्टी बनाने की तैयारी में अन्नामलाई

वहीं, सूत्रों से ये जानकारी भी सामने आई है कि के अन्नामलाई तमिलनाडु में एक नई पार्टी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए उन्हें इसमें बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं. हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में राज्य की दो बड़ी द्रविड़ पार्टियों डीएमके और अन्नाद्रमुक (AIADMK) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

कौन हैं के. अन्नामलाई?

के. अन्नामलाई का पूरा नाम कुप्पुसामी अन्नामलाई है. उनका जन्म तमिलनाडु में हुआ, उन्होंने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की. इसके बाद अन्नामलाई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर IPS बने. वो 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी रहे और अपनी सख्त कार्यशैली की वजह से काफी फेमस हुए. करीब नौ साल तक पुलिस सर्विस में रहने के बाद अन्नामलाई ने साल 2020 में IPS की नौकरी छोड़ दी. उसी साल वो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने. बीजेपी में शामिल होने के कुछ समय बाद ही उन्हें तमिलनाडु इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया और उनकी सक्रियता ने जल्द ही उन्हें राज्य की राजनीति का बड़ा चेहरा बना दिया.

तमिलनाडु चुनाव में थलपति विजय को मिली जीत

साल 2026 के चुनावों में सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय की नई पार्टी टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और राज्य में अपनी सरकार बनाई. विजय की सरकार को कांग्रेस सहित कई अन्य छोटी पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है, जिन्होंने चुनाव के बाद DMK से अपने संबंध तोड़ लिए हैं.

विज्ञापन

वहीं, अन्नामलाई का मानना है कि तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में किसी राष्ट्रीय पार्टी के लिए बहुत बड़ा स्कोप नहीं है. इसलिए, विभिन्न वर्गों की चिंताओं को दूर करने वाली एक नई क्षेत्रीय पार्टी ही राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकती है.

आपको बता दें कि वर्ष 2021 से 2025 तक तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के रूप में अन्नामलाई के कार्यकाल के दौरान राज्य में बीजेपी की विजिबिलिटी काफी बढ़ी थी. बीजेपी के केंद्रीय नेता भी राज्य में उनके उत्साह, कड़ी मेहनत और दमदार आवाज के कायल रहे हैं. तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां भगवा पार्टी लंबे समय से अपनी जमीन तलाशने के लिए संघर्ष कर रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola