Jyotiraditya Scindia Target Mallikarjun Kharge: देश के विकास के मुद्दे पर एक बार फिर से सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। जहां मोदी सरकार देश के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं, विपक्ष में बैठी कांग्रेस बार-बार सरकार के दावों का प्रमाण मांग रही है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर डिजिटल इंडिया मिशन के वादे को झूठा और अधूरा बताया था। अब केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे की पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत का ‘बफरिंग’ जोन कांग्रेस की सरकार के साथ ही खत्म हो गया था।
खड़गे की पोस्ट पर सिंधिया का पलटवार
केंद्रीय मंत्री ने सिंधिया ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सरकार में देश 5G की स्पीड में बदल गया है। कांग्रेस की सरकार के दौरान भारत का बफरिंग का युग लग रहा था, जो उनकी सरकार के साथ ही खत्म हो गया। इसके साथ ही उन्होंने खड़गे को धन्यवाद दिया और कहा कि जब-जब भी विपक्ष ने सरकार से सवाल पूछा है, तब तब सरकार ने प्रणामों के साथ जवाब दिया है। सिंधिया ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने ‘डायल-अप’ के सिर्फ वादे किए थे। लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने इस वादे को पूरा किया। आज देश में ग्लोबल लेवल कम्युनिकेशन नेटवर्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, भारत में आज यूपीआई, आधार और भारतनेट का निर्माण हो रहा है।
2014 से 2024 कितना बदला भारत
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लिंक्डइन हैंडल पर बीते दिन डिजिटल इंडिया मिशन के 10 साल पूरे होने पर एक ब्लॉग शेयर किया था। इस ब्लॉग में उन्होंने बताया कि साल 2014 से लेकर 2024 तक भारत कैसे डिजिटल टेक्नोलॉजी सर्विस का विकास हुआ। इस ब्लॉग में उन्होंने बताया कि 140 करोड़ भारतीय हर रोज शिक्षा, बिजनेस से लेकर सरकारी सेवाओं तक डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रिहा होते ही आजम खान को ED ने हिरासत में लिया, कल सुबह कोर्ट में पेशी
29 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
57 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines