'हिंदी चीनी भाई-भाई' कहने वाले...: राहुल गांधी के चीन वाले दावे पर सिंधिया का पलटवार
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Scindia over Rahul Claim: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि चीन ने लद्दाख में लोगों की जमीन छीन ली है। राहुल गांधी के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने अंदर झांकना चाहिए क्योंकि वे ‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ का नारा लगाते थे।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हिंदी चीनी भाई-भाई का नारा लगाने वाली और 45,000 वर्ग किलोमीटर जमीन चीन को देने वाली कांग्रेस को पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी चीन की ओर से भारतीय जमीन छीनने के बयान पर राहुल गांधी की आलोचना की।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी लद्दाख गए हैं। ऐसा लगता है जैसे वह जहां भी जाते हैं देश विरोधी बयान देना उनकी फितरत बन गई है। हमारी सेना ने बहादुरी से यह सुनिश्चित किया है कि चीनी सैनिक पीछे हटें। लेकिन हम राहुल गांधी से क्या उम्मीद करते हैं?
#WATCH वे (कांग्रेस) बालाकोट और उरी हमलों का सबूत मांगते हैं। हम उनसे उम्मीद भी क्या कर सकते हैं?… आज जब राहुल गांधी लद्दाख के बारे में बात करते हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें याद है कि 1962 के युद्ध से पहले और बाद में चीन ने भारत की कितनी जमीन पर कब्जा कर लिया… pic.twitter.com/b96dAy42xC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
लद्दाख दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी रविवार को कहा कि यहां के लोग बता रहे हैं कि हमारी सीमा के अंदर चीनी सेना ने अतिक्रमण किया है। राहुल के मुताबिक, लद्दाख के लोगों ने बताया कि पहले जहां वे जा सकते थे, अब जाने पर प्रतिबंध है। राहुल ने ये भी कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि हमारी एक इंच जमीन पर भी किसी ने अतिक्रमण नहीं किया है, लेकिन सच्चाई कुछ और है, जो यहां के लोग बता देंगे।
यहां लोग बता रहे हैं कि चीन की सेना हमारी जमीन पर घुसी है। लोगों ने बताया कि पहले जो जमीन चारागाह के लिए इस्तेमाल होती थी, अब वहां जा नहीं सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा- एक इंच जमीन नहीं गई, वो सच नहीं है। लद्दाख में आप किसी से पूछ लीजिए, वो ये बात बता देंगे।
– @RahulGandhi जी pic.twitter.com/gkZuu6ceJJ
— Congress (@INCIndia) August 20, 2023
कई विपक्षी दलों के नेताओं ने राहुल गांधी के बयानों का समर्थन किया है। शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है और इसके सबूत भी हैं। अगर रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं, तो मुझे लगता है कि यह भारत माता के साथ अन्याय है। राउत ने ये भी कहा कि अगर राहुल गांधी कहते हैं, तो वे सोच-समझकर कहते हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भी राहुल गांधी के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 15 अगस्त को भी वह (पीएम) फर्जी भाषण दे रहे थे। राहुल गांधी ने खुद लद्दाख का दौरा किया है और चीजों को देखा है और कांग्रेस कई बार कह चुकी है कि चीन ने अतिक्रमण किया है। वे (पीएम) कहते हैं कि चीन को एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी लेकिन उन्होंने पहले ही हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, यह राहुल गांधी ने कहा और पूरी दुनिया इसके बारे में जानती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: