हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jyoti Malhotra Youtuber: 5 दिन की रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश होगी ज्योति, पुलिस की पूछताछ में हुए ये बड़े खुलासे

Jyoti Malhotra Youtuber: हरियाणा पुलिस के अनुसार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे हिसार पुलिस के अलावा NIA, मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी पूछताछ की है, सभी अपनी अलग-अलग रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन
jyoti malhotra

Jyoti Malhotra Youtuber: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज हिसार पुलिस जिला अदालत में पेश करेगी, दरअसल, आज ज्योति की पांच दिन की रिमांड खत्म हो रही है। अब ये देखना होगा कि कोर्ट पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी ज्योति को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजती है या फिर पुलिस उसकी दोबारा रिमांड की अर्जी दाखिल करती है।

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से अलग-अलग राउंड में घंटों हुई पूछताछ, हुए कई चौंकान्ने वाले खुलासे

बीते कुछ दिनों में हिसार पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से अलग-अलग राउंड में घंटों पूछताछ की है, जिसमें कई चौंकान्ने वाले खुलासे हुए हैं। अब देखना ये होगा कि क्या पुलिस ज्योति के अब तक के जवाबों से संतुष्ट है? या फिर अभी देश में छिपे और गद्दारों के बारे में जानना बाकी है।

 

ज्यूडिशियल कस्टडी क्या होती है?

ज्यूडिशियल कस्टडी का मतलब किसी व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जाना होता है। मजिस्ट्रेट आरोपी को 14 दिन तक की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजता है। मजिस्ट्रेट यह तय करते हैं कि आरोपी को उस पर चल रहे केस की जांच के दौरान जेल में रखा जाए या उसे पुलिस हिरासत में रखना होगा।

विज्ञापन

इन खुफिया एजेंसियों ने भी की पूछताछ, जल्द चार्जशीट दायर करेगी हरियाणा पुलिस

पुलिस ने साफ किया है कि ज्योति मल्होत्रा की जिस कथित डायरी के पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वह फिलहाल उसके पास नहीं है। पुलिस अधिकारियों की मानें वह यूट्यूबर से अभी तक की पूछताछ से संतुष्ट हैं और वह मामले में अब जल्द ही प्राइमरी चार्जशीट दायर करने पर विचार कर रही है। हरियाणा पुलिस ने ये भी साफ किया कि ज्योति स्थानीय पुलिस की हिरासत में ही है। इस बीच एनआईए, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे समय-समय पर पूछताछ की है। हरियाणा पुलिस अपनी रिपोर्ट कोर्ट में देगी वहीं अन्य एजेंसियां भी अपनी रिपोर्ट बना रही है।

पाकिस्तान जासूस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पुलिस पूछताछ में हुए ये खुलासे

अभी ज्योति हिसार की सेंट्रल जेल में बंद है और आज दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार ज्योति के फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन से संपर्क होने का कोई सबूत नहीं मिला है। वह पाकिस्तान ऑपरेटिव एजेंसी (पीओआई) से जरूर संपर्क में रही थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जिस डायरी के पन्ने वायरल हो रहे हैं वह पुलिस के पास नहीं है। उसके तीन मोबाइल फोन से काफी चैट मिली हैं। इसके अलावा लैपटॉप से डाटा लिया गया है। वीडियो में जिन पाकिस्तानी अधिकारियें व लोगों से वह संपर्क में दिख रही है उसकी एक लिस्ट तैयार की गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा ने महाकाल मंदिर के अलावा इन जगहों पर भी की जासूसी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं चौकन्ना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola