हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ज्योति मल्होत्रा के बाद अब इन यूट्यूबरों पर IB की नजर, कसेगा शिकंजा 

आईबी ने अब अन्य यूट्यूबरों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आईबी ने उड़ीसा की पुरी की रहने वाली यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की है। इस पूछताछ में उसने ज्योति के संपर्क में आने और पाकिस्तान जाने की वजह बताई है।

विज्ञापन
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ प्रियंका सेनापति

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बाद अब Intelligence Bureau (IB) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आईबी ने अब अन्य यूट्यूबरों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आईबी ने उड़ीसा की पुरी की रहने वाली यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की है। इस पूछताछ में उसने ज्योति के संपर्क में आने और पाकिस्तान जाने की वजह बताई है।

ज्योति के साथ प्रियंका भी गई थी पाकिस्तान

पुरी पुलिस और आईबी की जांच में पता चला है कि प्रियंका भी ज्योति के साथ कंटेंट क्रिएशन के लिए पाकिस्तान के करतारपुर साहिब कॉरिडोर गई थीं। इस दौरान ज्योति की तरह प्रियंका ने भी वहां कई लोगों से बातचीत भी की थी। फिलहाल प्रियंका को पुलिस हिरासत में रखा गया है। आईबी के अफसर प्रियंका से बारी-बारी पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक प्रियंका सेनापति के खिलाफ कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया है।

प्रियंका ऐसे आई थी ज्योति के संपर्क में

यूट्यूबर प्रियंका सेनापति के पिता राजकिशोर सेनापति ने मीडिया को बताया कि सितंबर 2024 में ओडिशा यात्रा के दौरान ज्योति और प्रियंका की मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि ‘मेरी बेटी ने यूट्यूब के माध्यम से ज्योति से दोस्ती की थी और वह एक दोस्त के रूप में पुरी के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ गई थी। यह एक पेशेवर रिश्ता था। हमें उसकी कथित जासूसी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।’

विज्ञापन

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बयान

यूट्यूबर प्रियंका सेनापति ने ज्योति मल्होत्रा के बारे में पता चलने पर अपना बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका का कहना है कि उन्हें मल्होत्रा की गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने लिखा, “ज्योति सिर्फ एक दोस्त थी, जिससे मेरी मुलाकात कंटेंट क्रिएशन के माध्यम से हुई थी। उसकी गिरफ्तारी की खबर से स्तब्ध हूं। मैं अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हूं और भविष्य में भी करती रहूंगी।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola