Justin trudeau rejected indias presidential suite offer in g20: भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से लगातार तनाव चरम पर है। इससे पहले हुए जी20 समिट को लेकर भी चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इस समिट में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आए थे। उनके लिए भारत की ओर से नई दिल्ली के ललित होटल में विशेष रूप खास तौर पर राष्ट्रपति सुइट बनवाया गया था।
लेकिन ट्रूडो ने इसमें रहने से मना कर दिया। जिससे भारतीय एजेंसियों की भी इसको लेकर चिंता बढ़ गई थी। जस्टिन ट्रूडो ने एक दिन भी अपने लिए विशेष तौर पर तैयार प्रेसिडेंशियल सुइट का यूज नहीं किया। द ललित होटल के सिंपल रूम में ही ट्रूडो ने अपना प्रवास पूरा किया।
30 से अधिक होटलों में ठहराए गए थे मेहमान
दिल्ली में समिट के दौरान भारत सरकार की ओर से सभी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के लिए खास तौर पर इंतजाम किए गए थे। सभी गेस्ट्स वीवीआईपी होटल में ठहराए गए थे। दिल्ली पुलिस के अलावा सभी सुरक्षा एजेंसियों को प्रेसिडेंशियल सुइट्स की निगरानी के लिए लगाया गया था। दिल्ली और एनसीआर के लगभग 30 से अधिक होटलों ने विदेश से आए मेहमानों की मेजबानी की थी।
आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी की थी। वहीं, ताज पैलेस होटल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रुके थे। इस तरह से दिल्ली में लगभग 23 होटल मेहमानों के लिए बुक करवाए गए थे। वहीं, एनसीआर में 9 होटलों ने जी20 प्रतिनिधियों की मेजबानी की जिम्मेदारी को पूरा किया।
सुरक्षा के लिए तैनात की गई थीं कई टीमें
इन सभी विदेश से आए मेहमानों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कई टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सिक्योरिटी के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल, एनएसजी कमांडो और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। सभी सुरक्षा एजेंसियों के कमांडो भी अलग-अलग तैनात किए गए थे।
गृह मंत्रालय की ओर से भी कई बार सिक्योरिटी को लेकर मीटिंग्स हुई थी। जी20 में सिक्योरिटी के लिए अकेले सीआरपीएफ गार्ड की 50 टीमें तैनात थीं। ग्रेटर नोएडा में सीआरपीएफ ने वीआईपी सिक्योरिटी ट्रेंनिंग सेंटर में 1 हजार जवानों को ट्रेंड किया था। इन लोगों ने सभी वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
8 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
9 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
14 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
15 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
17 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines