नई दिल्ली: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कानून मंत्रालय की इस सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है। सोमवार को इस बारे में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर जानकारी दी है जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के नए 50 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि हाल ही में नए मुख्य न्यायाधीश के नाम की सिफारिश की गई थी। वर्तमान सीजेआई यूयू ललित ने यह सिफारिश कानून मंत्रालय भेजी थी।
अभी पढ़ें – उस दिन देर शाम तक न सुनवाई होती, न सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति लटकती!
कानून मंत्रालय ने राष्ट्रपति से इसकी मंजूरी मांगी थी। सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह मंजूरी प्रदान की है। बता दें कि कानून मंत्री किरन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को CJI ललित को चिट्ठी लिखकर उनसे उनके उत्तराधिकारी का नाम बताने की अपील की थी। परंपरा है कि मौजूदा CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने का आग्रह किया जाता है।
अभी पढ़ें – अविवाहित महिलाएं भी करा सकती हैं गर्भपात, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
दरअसल, चीफ जस्टिस यूयू ललित इस साल 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस यूयू ललित केवल 74 दिनों तक इस पद पर रहेंगे। पूर्व सीजेआइ एनवी रमण का कार्यकाल पूरा होने के बाद जस्टिस ललित 26 अगस्त 2022 को देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल केवल ढाई महीने का है जबकि इससे पूर्व प्रधान न्यायाधीशों का औसत कार्यकाल 1.5 साल का रहा है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो साल का होगा। वे 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्ति होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज 65 वर्ष की आयु में और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
38 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines