हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जून में क्या हाल करेगी गर्मी? IMD का ताजा अपडेट आया सामने, जानें कितना रहेगा तापमान

June Heatwave IMD Latest Update : देश में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मई से ज्यादा जून की गर्मी और सताएगी। जहां दक्षिण के राज्यों में बारिश होगी तो वहीं उत्तर के राज्यों में उमर भरी गर्मी पड़ेगी, जिससे लोगों के और पसीने छूटेंगे।

विज्ञापन

June Weather Forecast : पूरे उत्तर भारत में झुलसा देने वाली भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। इस साल जून की गर्मी मार डालेगी। मई से ज्यादा जून में आसमान से आग के गोले बरसेंगे। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इसे लेकर भारत मौसम विभाग विभाग (IMD) का ताजा अपडेट सामने आया है।

इस साल जून में भी गर्मी के तेवर कम नहीं होंगे। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। ऐसे जून में सामान्य तौर पर 3 दिन हीटवेव रहती है, लेकिन इस बार 6 दिन रहने की संभावना है। रात का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : 140 की स्पीड से फिर आएगा चक्रवाती तूफान, बिहार के लिए IMD का अलर्ट, जानें कब दस्तक देगा मानसून?

देश में क्यों पड़ती है उमस भरी गर्मी

दक्षिण पूर्व पूर्वोत्तर के राज्यों में जून के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक देगा, जिससे वहां बारिश से हवा में नमी बढ़ जाएगी। उत्तर पश्चिम से लेकर मध्य भारत के राज्यों में आने वाली हवाएं उमस बढ़ाएंगी, जिससे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी उछाल आएगा और हीटवेव के दिन भी बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : हाय ये गर्मी मार डालेगी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में 48-50 डिग्री के बीच तापमान, जानें कब मिलेगी लू से राहत?

30 मई के बाद गिरेगा पारा

उत्तर पश्चिम के राज्यों में 15 मई तक हीटवेव नहीं चली थी, क्योंकि उस वक्त पांच पश्चिम विक्षोभ आए थे। 16 मई से अबतक हीटवेव का दौर जारी है, लेकिन 30 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में जमकर बारिश होगी और मैदानी क्षेत्र में तीन-चार दिनों तक तापमान गिरेगा, लेकिन इसके बाद फिर पारा बढ़ जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें