Pahalgam Terror Attack On Asaduddin owaisi: पहलगाम हमले से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी बहुत आहत हैं। न सिर्फ हिंदू बल्कि पूरी दुनिया के मुस्लिम भी इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तो बीते दिन यानी गुरुवार को देश के मुसलमानों से एक खास अपील की है और कहा कि जुमे की नमाज पर सभी काली पट्टी पहनें। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ ऐलान किया है और जिन मासूमों की इस हमले में जान गई है उनकी शहादत पर शोक व्यक्त किया है। ओवैसी ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी कर लोगों से खास अपील की है।
लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने ली लोगों की जान
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपील करते हुए एक्स पर वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कहा, ‘जैसा आप सब जानते हैं कि पहलगाम में पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा के दहशतगर्दों ने 27 से ज्यादा हमारे देशवासियों की जान ली है और कई लोग जख्मी है और अपनी जान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस हशतर्दी और वहशियत जुल्म के खिलाफ हम आवाज उठाएंगे।
काली पट्टी बांधकर जुमा की नमाज करें
असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम लोगों से अपील की है कि वो जुमा की नमाज पर काली पट्टी बांधें और पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले का विरोध करें। उन्होंने कहा कि सभी अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर जाइए, ताकी हम और आप मिलकर एक पैगाम दे सकें इन दहशतगर्दों को कि हम उनकी इस वहशियत के खिलाफ हैं।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर का बदला नाम, भारत में रहने के लिए छोड़ा पाकिस्तानी नाम
नहीं लेने देंगे इस्लाम का सहारा
ये तो आपको पता ही है कि आतंकियों ने 22 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे पहलगाम पर अटैक किया जिसमें उन्होंने लोगों से धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी। उन्होंने खुले तौर पर पूछा कि जो हिंदू हैं वो अलग हो जाएं और जो मुस्लिम हैं वो अलग हो जाएं। लोगों की पेंट उतारकर चेक करवाया और कलमा पढ़वाया। चुन-चुनकर हिंदू लोगों को मारा। इस पर ओवैसी ने कहा कि आतंकियों को अब हम इस्लाम का सहारा नहीं लेने देंगे। वो इस्लाम के नाम पर आतंक नहीं फैला सकते। हम कभी इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते कि बाहर के लोग हमारे वतन में आकर हमारे लोगों को मारें। उन्होंने तमाम भारतीयों से अपील की कि वो दुश्मन की चाल में ना फंसे।
वीडियो के साथ लिखा खास नोट
ओवैसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी बात कही और एक खास नोट भी लिखा- पहलगाम के आतंकी हमले के सिलसिले में मेरी अपील: कल जब आप नमाज-ए-जुम्मा पढ़ने जायेंगे तो आपने बांह पर काली पट्टी बांधकर जाएं। इस से हम यह पैगाम भेजेंगे की हम भारतीय विदेशी ताकतों को भारत के अमन और इत्तेहाद को को कमजोर करने नहीं देंगे। इस हमले की वजह से शर-परस्तों को हमारे कश्मीरी भाइयों निशाना बनाने के मौका मिल गया है। तमाम भारतीयों से मैं अपील करता हूं के वो दुश्मन के चाल में ना फंसे।
यह भी पढ़ें: Delhi Bandh: मेट्रो, स्कूल, बैंक, सरकारी दफ्तर खुलेंगे या नहीं? पहलगाम हमले का असर
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines