दिल्ली AIIMS में भर्ती JP नड्डा, तबियत बिगड़ने पर की गई एंजियोग्राफी, अस्पताल की ओर से जारी किया गया हेल्थ अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अचानक तबियत बिगड़ी गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया. बीती रात का घटना है और आज सुबह दिल्ली एम्स की ओर से उनका हेल्थ अपडेट दिया गया है.

jp nADDA

भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबियत बिगड़ गई है और उन्हें AIIMS नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है. हालांकि उनकी हालत अभी स्थित है, लेकिन उन्हें कार्डियोलॉजी डिपाटमेंट के एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. अस्पताल की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, 13 अगस्त की शाम को मंत्री जेपी नड्डा ने घबराहट महसूस होने की शिकायत की, जिसके चलते उन्हें अस्पताल लाया गया. अस्पपताल में उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई अन्य टेस्ट किए गए. उनकी तबियत को लेकर समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता का माहौल है, लेकिन टेंशन की बात नहीं है.

विज्ञापन

AIIMS के स्वास्थ्य बुलेटिन को क्या कहा गया?

AIIMS नई दिल्ली की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को बीते दिन सीने में असहजता महसूस हुई तो उन्हें अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था. डॉक्टरों ने तुरंत उनके मेडिकल चेकअप किया और कुछ अहम टेस्ट किए. इस बीच उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई. आज सुबह उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा, अभी इस बारे में अपडेट नहीं दे सकते.

विज्ञापन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संदेश

बता दें कि आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर जेपी नड्डा ने एक भावनात्मक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि आज का दिन उन लाखों लोगों के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने 1947 का बंटवारा देखा और उस दौरान विस्थापन झेला. मार-काट, खून खराबा और लड़ाई झगड़ा देखा. नड्डा ने उन सभी परिवारों को नमन किया था, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सब कुछ खो दिया, बावजूद इसके देश के पुनर्निर्माण में योगदान दिया.

बता दें कि जेपी नड्डा ने बीते दिन स्वतंत्रता दिवस से पहले चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया था और दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया था. उन्होंने देशवासियों से भी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान में भाग लेने की अपील की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ