पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुए हंगामे की खबर दिल्ली तक पहुंच गई है। मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की जानकारी के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को फोन किया। सदन में बीजेपी विधायकों और मार्शलों के बीच झड़प हुई। इसमें कुछ विधायकों ने तबीयत भी खराब हो गई। नड्डा ने अधिकारी से अस्वस्थ विधायकों की भी हाल पूछा।
विधानसभा से 5 बीजेपी विधायक सस्पेंड
विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों में काफी झडप हुई। कार्रवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने मुख्य सचेतक डा शंकर घोष, अग्निमित्रा पाल, मिहिर गोस्वामी, अशोक डिंडा व बंकिम घोष बीजेपी विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा से BJP के 5 विधायक सस्पेंड, नारेबाजी पर मार्शलों ने निकाला बाहर
1.5 घंटे तक हुआ हंगामा
चर्चा के दौरान सदन में अभूतपूर्व हंगामा देखने को मिला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे ही प्रस्ताव पर बोलने के लिए खड़ी हुईं विपक्षी बीजेपी के विधायकों ने सीटों से खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। डेढ घंटे से अधिक समय तक सदन में दोनों तरफ से लगातार नारेबाजी व हंगामा चलता रहा। सीएम के पूरे भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन में ममता चोर, टीएमसी चोर, नौकरी चोर जैसे नारे लगाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने भी भाजपा चोर, मोदी चोर जैसे नारे गाए। कुछ विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत भी आई, वरिष्ठ मंत्रियों ने बीच बचाव किया।
ममता ने बीजेपी को बताया चोर-डकैतों का दल
भारी शोरगुल के बीच सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सबसे बड़ा चोर व डकैतों का दल है। नाथुराम गोडसे का दल है बीजेपी। पूरे देश में बीजेपी अत्याचार कर रही है। बंगाल में भी उत्पीड़न कर रही है, मेरी बात को लोग सुन नहीं सके ये बीजेपी की साजिश है। बांग्ला भाषा को अपमानित करने वाली पार्टी का नाम बीजेपी है। कहा कि बीजेपी बंगाल को पराधीन करना चाहती है। मैं बांग्ला भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगी।
यह भी पढ़ें: ‘चुनाव आयोग BJP का लॉलीपॉप न बने…डबल इंजन सरकार सबसे बड़ी ‘चोर’ है’, ममता बनर्जी ने साधा निशाना
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
45 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines