Mumbai to Ahmedabad journey will completed in two hours by Bullet Train: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिलेड (एनएचएसआरसीएल) ने भारत में बुलेट के लिए एक बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया है। ऐसे में भारतीय नागरिकों का अपने देश की बुलेट ट्रेन में बैठने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। दरअसल, मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात के वलसाड में 350 मीटर लंबी सुरंग तैयार कर ली गई है। इस टनल को 10 महीनों में पहाड़ों को खोदकर निकाला गया है। बता दें कि यहीं से बुलेट ट्रेन गुजरेगी।
मुंबई से अहमदाबाद का सफर अब 9 नहीं, दो घंटे में होगा तय
बता दें कि अभी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि बुलेट चलना शुरू होगी। हालांकि, टनल के काम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुलेट ट्रेन परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुलेट वलसाड में तैयार हुई टनल से होकर मुंबई-अहमदाबाद के बीच नौ घंटे के सफर को दो घंटे से कुछ अधिक 127 मिनट में तय करेगी।
टनल हुई बनकर तैयार
इस सुरंग की चौड़ाई 12.6 मीटर है और कुल ऊंचाई 10.25 मीटर है। इसमें बुलेट ट्रेन के दो ट्रैक होंगे और दोनों ओर से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। एनएचएसआरसीएल के अनुसार बुलेट ट्रेन के लिए सात सुरंगों का निर्माण किया जाना है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो समेत दूसरी मेट्रो में सुरंग का निर्माण इसी विधी से किया गया है।
जल्द शुरू होगी बुलेट ट्रेन
आपको बता दें कि रेलवे और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत में पहली बुलेट ट्रेन 2026 चलना शुरू हो जाएगी। इस परियोजना से देश की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा क्योंकि परियोजना के कई आपूर्तिकर्ताओं को निर्यात ऑर्डर मिलना शुरू हो गया है। सरकार का इरादा अगस्त 2026 में पहली बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू करने का है। 2027 में बुलेट ट्रेन को एक बड़े खंड पर चलाने का लक्ष्य है।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
28 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines