हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, धक्का देने के मामले पत्रकार ने पुलिस में दी लिखित शिकायत

मामला 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट के बाहर INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आया था. पत्रकार ने आरोप लगाया है कि घटना के समय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धक्का दिया गया.

विज्ञापन
पत्रकार का आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धक्का दिया गया. (Photo: ANI)

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ 12 अक्टूबर को हुई ‘इंडिया’ ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान कुछ ऐसा हुई, जिसे लेकर अब राहुल गांधी और अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मार्च के दौरान कथित तौर पर महिला पत्रकार से धक्का-मुक्की का मामला अब कानूनी रूप ले चुका है. पत्रकार ऋचा पराशर ने खुद के साथ हुए व्यवहार के लिए नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) को लिखित शिकायत सौंपकर राहुल गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.

राहुल गांधी और अन्य पर क्या लगाए आरोप?

पत्रकार ऋचा पराशर ने आरोप लगाया है कि घटना के समय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धक्का दिया गया. ऋचा पराशर का दावा है कि वह सुप्रीम कोर्ट परिसर में राहुल गांधी से बातचीत करने और उनका बयान लेने के लिए एक गेट के पास खड़ी थीं. इसी दौरान राहुल गांधी वहां पहुंचे और उन्होंने कथित तौर पर उनका हाथ पकड़कर जोर से खींचा. ऋचा के मुताबिक, इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वह सीढ़ियों पर गिर गईं और उनका चेहरा जमीन से टकरा गया.

यह भी पढ़ें: केरल की ‘दुल्हन’ ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता, कहा- आप मेरे बड़े भाई हैं

विज्ञापन

तीन महीने की गर्भवती हैं ऋचा पराशर

ऋचा पराशर ने घटना के बाद अस्पताल से अपनी आपबीती साझा की थी. उन्होंने बताया था कि वह तीन महीने की गर्भवती हैं. अपनी शिकायत में भी उन्होंने खुद के प्रेग्नेंट होने की भी बात कही. अपनी पुलिस शिकायत में उन्होंने दुर्व्यवहार, धमकी और धक्का देने, बल प्रयोग किए जाने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, ये आरोप ऋचा पराशर के दावों पर आधारित हैं. पुलिस की ओर से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: कोलकाता में दुर्गा पूजा में हादसा, चोरबगान में पंडाल गिरने से मची भगदड़, कई लोग घायल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola