Joshimath Sinking: जोशीमठ में हालात और खराब हो गए हैं। सरकार की तरफ से अभी तक ऐसे इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों की दिक्कतें कम हो। ऐसे में बारिश एक नई तरह की टेंशन लेकर आई है। मौसम ने सबकी चिंता को और बढ़ा दिया है। जो दरारें घरों में बनी हैं वह और बढ़ सकती है। पूरे इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। माकानों को चिन्हित कर उन्हें खाली कराए जा रहे हैं। इस बीच सीएम धामी जब राहत कैंप पहुंचे तो उन्हें गुस्सा का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम धामी बुधवार रात से ही जोशीमठ में हैं। उन्होंने बीती रात अलग-अलग राहत कैंपों में जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने रिलीफ कैंपस में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानी और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन किया।रिलीफ कैंप में खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देख कई महिलाएं रोने लगीं। लोगों ने मुख्यमंत्री से तुरंत सहायता की अपील की।
‘नुकसान का पूरा आकलन कर रहे हैं’
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम नुकसान का आकलन कर यहां बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे। अब हम यहां के लोगों को अस्थाई राहत के लिए 1.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देंगे। यहां की स्थिति के बारे में झूठी अफवाह न फैलाएं। केंद्र और राज्य सरकारें जोशीमठ के लोगों के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने ने कहा कि लंबे समय में जोशीमठ में हुए नुकसान का पूरा आकलन करने के बाद हम अपने प्रावधानों के आधार पर लोगों को मुआवजा देने की कोशिश करेंगे।
उत्तराखंड को लेकर गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये धारणा गलत है कि पूरा उत्तराखंड खतरे में है। हमें ऐसी धारणा बनाने से बचनी चाहिए फरवरी में औली में इंटरनेशनल विंटर गेम होने हैं। कुछ महीनों में चार धाम यात्रा भी शुरू होगी। ऐसे में इस तरह की गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए। धामी ने साफ कर दिया कि अभी सिर्फ दो होटलों को ध्वस्त किया जा रहा है न कि असुरक्षित घरों को। उन्होंने बताया कि जो पानी का रिसाव हो रहा था, उसकी मात्रा में भी कमी आई है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines