Jorasanko Election Result: TMC के हाथ से निकली जोड़ासांको सीट, BJP के विजय ओझा ने दर्ज की जीत

Jorasanko Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की अहम जोड़ासांको विधानसभा सीट पर परिणाम जारी हो चुके हैं. यहां भाजपा के विजय ओझ ने जीत दर्ज की है.

Winner VIJAY OJHA भारतीय जनता पार्टी (जोड़ासांको विधानसभा, बंगाल) (1).jpg

जोड़ासांको विधानसभा में बीजेपी की जीत.

Jorasanko Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की अहम सीटों में शामिल जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र के नतीजे सामने आ रहे हैं. यहां बीजेपी के उम्मीदवार विजय ओझा ने सीट पर कब्जा किया है. उन्होंने TMC के विजय उपाध्याय को 5797 वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज की है. बता दें, यहां कुल 22 राउंड में काउंटिंग की गई, इस दौरान बीजेपी की विजय ओझा लगातार बढ़त बनाए हुए थे.

विज्ञापन

2026 के विधानसभा चुनाव परिणाम 

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
विजय ओझाBJP52868  
विजय उपाध्यायTMC47071 
भारत राम तिवारीमार्क्‍ससिस्‍ट 4108 
NOTA–672 

त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाया सस्पेंस

इस बार जोड़ासांको सीट पर मुख्य मुकाबला त्रिकोणीय था. सीपीएम ने भरत राम तिवारी को उम्मीदवार बनाया था, भाजपा की ओर से विजय ओझा (Vijay Ojha) मैदान में थे, जबकि कांग्रेस ने दीपक सिंह (Deepak Singh) पर भरोसा जताया था. वहीं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ओर से विजय उपाध्याय (Vijay Upadhyay) भी चुनावी मैदान में थे. बता दें, इस सीट पर 86.56% मतदान दर्ज किया गया था

विज्ञापन

2021 में TMC की जीत

जोड़ासांको विधानसभा सीट पर 2021 के चुनाव में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक गुप्ता ने भाजपा की मीना देवी पुरोहित को 12,743 वोटों के अंतर से हराया था. 

2021 विधानसभा चुनाव परिणाम

उम्मीदवारपार्टीकुल वोट
विवेक गुप्ताऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस52,123
मीना देवी पुरोहितभारतीय जनता पार्टी39,380
जनाब अजमल खानकांग्रेस4,769
NOTA–1,028

सीट का राजनीतिक महत्व

जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र उत्तरी कोलकाता के अंतर्गत आता है और कोलकाता में स्थित है. 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने भाजपा के डॉ. तापस रॉय को 92,560 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: जोड़ासांको में काउंटिंग पूरी

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: जोड़ासांको में 21 राउंड काउंटिंग पूरी

21 राउंड के बाद बीजेपी की विजय ओझा की लीड का मार्जिन घटा, अब 5611 वोटों से आगे.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: जोड़ासांको में 19 राउंड काउंटिंग पूरी

जोड़ासांको में बीजेपी के विजय ओझा 12128 वोटों से आगे.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: जोड़ासांको में 15 राउंड काउंटिंग पूरी

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: जोड़ासांको से ताजा अपडेट

जोड़ासांको में 12 राउंड काउंटिंग के बाद TMC उम्मीदवार 15 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates:

जोड़ासांको में 7 राउंड काउंटिंग के बाद BJP के विजय ओझा के खाते में 22549 आए हैं. वो लगातार लीड बनाए हुए हैं.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: जोड़ासांको में BJP को लगातार बढ़त

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: जोड़ासांको में BJP को बढ़त

जोड़ासांको सीट पर 5 राउंड काउंटिग पूरी हो चुकी है. यहां BJP के विजय ओझा 10000+ वोटों आगे चल रहे हैं.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates:

जोड़ासांको विधानसभा सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: BJP के विजय ओझा को बढ़त

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates:

जोड़ासांको विधानसभा सीट पर 2 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: BJP उम्मीदवार आगे

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates: पहले राउंड की काउंटिंग पूरी

जोड़ासांको में पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates:

जोड़ासांको विधानसभा सीट के लिए 21 राउंड में मतों की गिनती होनी है.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates:

पश्चिम बंगाल की अहम जोड़ासांको विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है, जहां मुकाबला कड़ा बना हुआ है.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates:

जोड़ासांको से सामने आया पहला रुझान, यहां से TMC के विजय उपाध्याय आगे चल रहे हैं.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates:

जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में 8 बजे से काउंटिग शुरू हो गई है.

Jorasanko Assembly Election Result 2026 Live Updates:

जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में काउंटिग शुरू होते ही रुझान सामने आने लगेंगे. इस क्षेत्र से कौन है आगे और कौन पीछे, कुछ ही देर में पता लगेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ