India-Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का साथ देना तुर्की महंगा पड़ रहा है। जेएनयू के बाद अब जामिया ने भी तुर्की की एक यूनिवर्सिटी के साथ अपना memorandum of understanding (MOU) रद्द कर दिया है। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है।
इस वजह से MOU किया रद्द
जामिया यूनिवर्सिटीद की तरफ से कहा गया है कि वह तुर्की द्वारा पाकिस्तान की मदद करने के मामले में हाल ही में हुए घटनाक्रम के दौरान देश के साथ खड़ा है। भारत के साथ हाल ही में बढ़े तनाव के दौरान अंकारा ने पाक को ड्रोन और हथियार मुहैया कराए थे। इसके बाद से भारत के अलग-अलग हिस्सों में तुर्की का विरोध हो रहा है। जामिया से पहले बुधवार को JNU ने तुर्की की इनोनू यूनिवर्सिटी के साथ अपना एमओयू पहले ही रद्द कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को सपोर्ट करना तुर्की को पड़ा भारी, JNU ने दिया झटका
अगले आदेश तक MOU निलंबित
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का कहना है कि तुर्की सरकार से संबद्ध किसी भी संस्थान के बीच किसी भी MOU को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। जामिया मिलिया इस्लामिया राष्ट्र के साथ पूरी तरह से खड़ा है।
ये भी पढ़ें:PAK समर्थक तुर्की को भारत ने दिया बड़ा झटका, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी रद्द
MANUU ने भी तुर्की को दिया झटका
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने तुर्की के युनुस एमरे इंस्टि्टयूट के साथ अपने एकेडमिशन एएमयू को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है कि क्योंकि तुर्की ने पाकिस्तान की ओर से आतंकी एक्टिविटी होने के बावजूद दोनों देशों के तनाव के दौरान पाक का साथ दिया था।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines