Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के ऐशमुकाम इलाके में आज सुबह एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति जावेद हसन राठेर ने आज सुबह ऐशमुकम इलाके में अपने परिवार और कई लोगों पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि इस घटना में आरोपी की मां समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए अधिकारियों ने कहा, आरोपी ने पहले अपने परिवार के सदस्यों पर हमला किया जिसमें उसके माता-पिता घायल हो गए और बाद में बाहर आकर अपने आवासीय घर के बाहर पड़ोसियों सहित कई अन्य लोगों पर हमला किया।
जल्द ही पुलिस को बुलाया गया और लोगों और पुलिस की मदद से मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। इस बीच घायलों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।