हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को घाटी में कश्मीरी पंडितों की हत्याओं की निंदा की और कहा कि केंद्र सरकार समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है।
और पढ़िए – BJP ने राज्यपाल से की शिकायत, कहा- ‘खेला होबे दिवस’ पर भाजपा वर्कर्स को बनाया जाएगा निशाना
ओवैसी ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने एलजी को नियुक्त किया और वहां की केंद्र सरकार नाकाम साबित हुई है। धारा 370 को हटाने से कोई मदद नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर में किसी कश्मीरी पंडित पर पहला हमला नहीं, वे (केंद्र) सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं। कश्मीरी पंडित अब कश्मीर छोड़ना चाहते हैं।’
उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि यह घटना मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘यह मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के जीवन की रक्षा करने में विफलता की जिम्मेदारी भाजपा और उसकी सरकार पर है।’
उनकी टिप्पणी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक सेब के बाग में एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या और उनके भाई के घायल होने के बाद आई है। घटना छोटीपोरा इलाके की है।
मृतक की पहचान सुनील कुमार भट के रूप में हुई है। उनके भाई पिंटू को चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines