Paramhans Acharya Warning Jitendra Awhad: NCP शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड की भगवान राम को लेकर की गई टिप्पणी के बाद सियासत अब चरम पर है। भाजपा और शिवसेना जहां एनसीपी पर लगातार हमलावर है तो वहीं दूसरी ओर संत समुदाय से भी उनका विरोध होना शुरू हो गया है। अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। आचार्य ने कहा कि उनकी इस टिप्पणी से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।
परमहंस यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है तो वे खुद उनकी हत्या कर देंगे। उन्होंने कहा कि जितेंद्र का बयान अपमानजनक है। मैं केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन पर कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जितेंद्र आव्हाण को मार डालूंगा।
यह भी पढ़ेंः ‘श्रीराम मांसाहारी थे’, NCP नेता के बिगड़े बोल पर भड़की BJP
परमहंस ने दावों को किया खारिज
परमहंस ने आव्हाड के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। एनसीपी विधायक का बयान भगवान राम का अपमान है। वह पूरी तरह से झूठ है। हमारे धर्मग्रंथों में कहीं पर भी नहीं लिखा है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान मांसाहारी भोजन किया था। ऐसे झूठे व्यक्ति को भगवान का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है।
राम कदम ने मुंबई में दर्ज कराया मामला
उधर जितेंद्र आव्हाड पर भाजपा नेता राम कदम ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता है भावनाएं आहत करने की है। वे इस बात को नहीं पचा पा रहे हैं कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। बता दें कि बुधवार को जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को मांसाहारी बताते हुए कहा कि वे शिकारी थे। उन्होंने दावा किया राम बहुजन समुदाय से थे।
यह भी पढ़ेंः 161 फीट ऊंचाई, 14 सोने के दरवाजे…नागर शैली में बने 3 मंजिला Ram Mandir के 10 स्पेशल फीचर्स
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
30 mins agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
59 mins agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 hr agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
1 hr ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
2 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
2 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
2 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
2 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines