Odisha Crime News: ओडिशा के झारसुगुड़ा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने बॉडी के कई टुकड़े किए। बाद में टुकड़ों को नदी में फेंक दिया। इस शख्स के ऊपर पहले इसी लड़की से रेप करने का आरोप लगा था। जिसके बाद आरोपी को जेल हो गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले आरोपी को बेल मिल गई थी। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपहरण के बाद लड़की का बेरहमी से मर्डर किया। जिसके बाद बॉडी के टुकड़े राउरकेला की ब्राह्मणी नदी में फेंक दिए।
दो जगह फेंके अंग
शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 24 साल के कुनु किसान के तौर पर हुई है। उसको मौके पर लाया गया, जिसके बाद कई टुकड़े नदी से बरामद किए गए हैं। ODRAF कर्मियों ने धड़, हाथ आदि अंग बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने कुछ अंगों को तारकेरा पंप हाउस के पास फेंका था। जो झाड़ियों से बरामद किए गए हैं।
आईजी हिमांशु लाल ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। जिसके बाद झारसुगुड़ा एसपी ने पीड़िता के फोटो स्मार्ट सीसीटीवी सिस्टम में अपलोड किए थे। कुछ फुटेज में पीड़िता आरोपी के साथ जाती दिखाई दी थी। जिसके तुरंत बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतका ने उसके खिलाफ रेप का आरोप लगाया था। जिसमें उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्रवाई हुई थी।
सजा से बचने के लिए किया मर्डर
आरोपी जानता था कि अगर ट्रायल चलता रहा तो उसे सजा होगी। इससे बचने के लिए उसने लड़की का अपहरण किया था। उसे राउरकेला के पास मार डाला। बाद में शव के टुकड़े कर नदी में फेंक दिए। उसने सोचा था कि कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगेगा। आईजी के अनुसार मामला गंभीर है। आरोपी के खिलाफ स्पीड ट्रायल चलवाया जाएगा। पीड़िता को इंसाफ मिलेगा।
ये भी पढ़ें:‘कुछ लोग कानून का गलत फायदा उठा रहे…’, अतुल सुभाष के मामले में क्या बोले सांसद मनोज तिवारी?
आरोपी लेफ्रिपाड़ा ब्लॉक के दंपदा का रहने वाला है। यहां पीड़िता अपने चाचा के घर आई थी। इसी दौरान आरोपी से जान-पहचान हो गई। उससे रेप के बाद आरोपी को अरेस्ट किया गया था। 8 जनवरी को सुंदरगढ़ की पोक्सो अदालत से आरोपी को बेल मिली थी। आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।
संबंधित खबरें
हाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 min agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
13 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
38 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines