---विज्ञापन---

देश angle-right

Jharkhand News: बस हादसे पर CM सोरेन ने कहा- बचाव कार्य किया जा रहा, हादसे से मन व्यथित

रांची : झारखंड के हजारीबाग में शनिवार को बस नदी में गिरने के हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की […]

---विज्ञापन---

रांची : झारखंड के हजारीबाग में शनिवार को बस नदी में गिरने के हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

---विज्ञापन---

 

झारखंड के हजारीबाग में आज एक बस नदी में गिर गई। हादसे में बस सवार सात यात्रियों की मौत की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग बस में फंसे हुए भी हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बताया कि लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों के नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक हादसे की शिकार बस हजारीबाग के रास्ते गिरिडीह से रांची आ रही थी। इसी दौरान बस हजारीबाग के सेवाने नदी में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को नदी से निकाला और नजदीकी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया।

 

First published on: Sep 17, 2022 07:53 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola