हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मंत्री के नौकर के घर मिला 'खजाना'; ED की रेड में 30 करोड़ बरामद, PS के दोस्त से मिले 5 करोड़

Jharkhand Minister PS Servant House ED Raid: झारखंड में मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी के नौकर के घर से करोड़ों का कैश मिला है। नोटों की गड्डियां मिली हैं, जिनकी गिनती करने में ED के अधिकारी जुटे हैं। रेड अभी जारी है और नकदी से जुड़ी जानकारियां खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Minister PS Sanjeev Servant House ED Raid

Jharkhand Minister PS Sanjeev Servant House ED Raid: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच बहुत बड़ी रिकवरी हुई है। झारखंड में आज छापा मारकर ED की टीम में करोड़ों का कैश बरामद किया है। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव लाल के नौकर के घर आज सुबह ED की टीमें पहुंची।

ED अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घर का कोना-कोना खंगाला। अब तक करीब 30 करोड़ कैश बरामद हो चुका है। संजीव के मित्र और बिजनेस पार्टनर मुन्ना सिंह के घर से भी 5 करोड़ कैश बरामद हुआ है। इसे ब्लैक मनी मानकर कार्रवाई की गई है और छापामारी अभी जारी है। ED अधिकारी संजीव लाल के नौकर से पूछताछ कर रहे हैं।

 

रांची में 9 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) टेंडर घोटाले की जांच करते हुए रांची में छापामारी कर रही है। रांची के सेल सिटी समेत कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी हुई। सोमवार की सुबह ED की टीम ने सबसे पहले सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने की तलाशी ली। ED की दूसरी टीम बरियातू इलाके में छापेमारी कर रही है। जेल में बंद इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में ED की टीम ने यह कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

 

क्या बोले मंत्री आलमगीर आलम?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, संजीव लाल के नौकर के घर ED की रेड का लेकर जब मंत्री आलमगीर आलम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि संजीव लाल उनसे पहले 2 मंत्रियों का पर्सनल सेक्रेटरी रह चुका है। अभी कार्रवाई चल रही है, जिसके पूरी होने तक कुछ कहना सही नहीं होगा।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola