Assembly Election 2024 Survey: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान किया है। वहीं इसी साल झारखंड और महाराष्ट्र में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस बीच इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे ने जनता का मूड जानने के लिए सर्वे किया है। यह सर्वे जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया है।
सर्वे के अनुसार जब महाराष्ट्र की जनता से पूछा गया वे शिंदे सरकार के कामकाज से कितने खुश हैं? इस पर जो आंकड़े सामने आए वे काफी चौंकाने वाले रहे। सर्वे के अनुसार प्रदेश के 25 प्रतिशत लोग शिंदे सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। जबकि 34 प्रतिशत लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं। जबकि 34 फीसदी जनता शिंदे सरकार के कामकाज से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। ऐसे में सरकार के प्रदर्शन को लेकर जनता की मिली जुली राय है। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे के कामकाज से 35 लोग संतुष्ट हैं और 31 प्रतिशत लोग उनके कामकाज को मिला जुला बता रहे हैं। जबकि 28 लोगों में उनके काम को लेकर जबरदस्त गुस्सा है।
जम्मू-कश्मीर में किसकी बनेगी सरकार
जम्मू-कश्मीर में भी 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। अगर आज जम्मू कश्मीर में चुनाव होते हैं तो किसको कितनी सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे के अनुसार लोकसभा चुनाव में 5 सीटें हारने वाली पीडीपी को कश्मीर में एक सीट मिल सकती है।
क्या कहता है झारखंड का सर्वे
बात करें झारखंड की तो यहां इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। सर्वे के नतीजों के अनुसार 27 प्रतिशत लोग झारखंड सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। वहीं 37 प्रतिशत लोग असंतुष्ट हैं। जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज को ठीक ठाक बताया है। वहीं सीएम हेमंत सोरेन के बतौर मुख्यमंत्री उनका कामकाज ठीक ठाक रहा है। सर्वे के अनुसार 25 प्रतिशत लोग उनके काम से खुश हैं। 35 प्रतिशत लोग उनके काम से संतुष्ट नहीं हैं। 30 प्रतिशत लोगों ने ठीक-ठाक बताया है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में BJP सरकार से कितने खुश हैं लोग? क्या बढ़ेंगी INDIA की सीटें, जानें क्या कहता है सर्वे
हरियाणा में बीजेपी के लिए मूड खराब
हरियाणा में भी 1 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोटिंग होंगी। चुनावी सर्वे के अनुसार 27 प्रतिशत लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। जबकि 44 प्रतिशत लोग सरकार के कामकाज से बुरी तरह नाखुश हैं। केवल 22 प्रतिशत लोग सीएम के काम से संतुष्ट हैं। वहीं बीजेपी को कुछ दिनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में 44 सीटें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘देश में रोज 90 दुष्कर्म…सख्त कानून बनाएं’, रेप के बढ़ते मामलों पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
40 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines