Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का किस बीमारी से निधन? 2 दिन से वेंटिलेटर पर थेझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस। शिबू सोरेन पिछले 2 दिनों से अस्पताल के वेंटिलेटर वॉर्ड में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। शिबू सोरेन 19 जून से दिल्ली के अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। उन्हें डायबिटीज, किडनी और हार्ट से जुड़ी समस्याएं थी।
2 दिन से वेंटिलेटर पर थे
बता दें कि पूर्व सीएम पिछले 2 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। बेटे हेमंत सोरेन ने इस बात की जानकारी देते हुए एक्स पर ट्वीट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने पिता को गुरु बताते हुए कहा कि ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।आज मैं शून्य हो गया हूं…’। हालांकि, अभी दो दिन पहले ही उनके बेटे ने पिता के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया था कि अब उनकी तबीयत पहले से स्थिर है।
ये भी पढ़ें- प्रज्जवल रेवन्ना को सजा मिलने के बाद कैसी कटी पहली रात? कहलाएंगे कैदी नंबर 15528, मिलेगी 424 रुपये सैलरी
किस-किस बीमारी से जूझ रहे थे शिबू सोरेन?
झामुमो के प्रमुख और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन जून से अस्पताल में भर्ती थे। वे 19 जून को दिल्ली के सर गंगाराम लाए गए थे। उन्हें किडनी की बीमारी थी। वे शुगर और हार्ट की समस्याओं से भी जूझ रहे थे। बता दें कि उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
81 वर्षीय शिबू सोरेन को पिछले 1 साल से डायलिसिस पर रखा गया था। ब्रेन स्ट्रोक से उन्हें पैरालिसिस हो गया था। इससे पहले उनके हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी और लंबे समय से शुगर की बीमारी भी थी। इससे पहले अस्पताल की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, उनका इलाज न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग में हो रहा था।
किडनी बनी मौत की वजह
हालांकि, शिबू सोरेन को कई बीमारियां थी मगर उनकी मौत की वजह किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को बताया जा रहा है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी किडनी डिजीज की वजह से आया था। बता दें कि पूर्व सीएम का जन्म रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। वह मुख्यमंत्री के साथ-साथ मनमोहन सरकार में कोयला मंत्री के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वे साल 1970 में राजनीति में आए थे।
ये भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
शिबू सोरेन को कौन-कौन सी बीमारियां थी?
शिबू सोरेन कितनी बार बने थे सीएम?
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines