Jharkhand CM Hemant Soren Oath and Cabinet: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के बाद हेमंत सरकार ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर ली है। राज्य की 81 सीटों में से 56 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में गईं। इन नतीजों में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 34 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं 16 सीटों से साथ इंडिया गठबंधन में कांग्रेस दूसरे पायदान पर रही। हेमंत सोरेन जल्द ही झारखंड में अपनी अगली पारी की शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि खबरों की मानें तो कांग्रेस पार्टी ने सोरेन के सामने एक बड़ी मांग रख दी है।
कांग्रेस की मांग
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की सीटें JMM से आधी हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने हेमंत कैबिनेट में कुछ सीटों की मांग की है। कांग्रेस पार्टी 4:1 के आधार पर मंत्रिमंडल का बंटवारा चाहती है। हालांकि हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- यूपी की सियासी पिच में बड़ा फेरबदल! इस पार्टी ने बढ़ाई मायावती की ‘टेंशन’
हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह
खबरों की मानें तो आज यानी रविवार की शाम 4 बजे हेमंत सोरेन राज्यपाल के मुलाकात करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हेमंत सोरेन 26 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित किया जाएगा। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि मंगलवार को हेमंत सोरेन अपने पूरे कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे।
राहुल-ममता करेंगे शिरकत
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शिरकत कर सकती हैं। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में अरेस्ट किया था। इस दौरान हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। लंबे समय की गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत को मंजूरी दे दी थी।
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव को ‘दादा’ क्यों बुलाती हैं डिंपल? किसी फिल्म से कम नहीं है दोनों की प्रेम कहानी
संबंधित खबरें
नेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
25 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines