Live Updates
EVM में उम्मीदवारों की किस्मत कैद, झारखंड की 43 सीटों पर मतदान संपन्न
झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। पूर्वी सिंहभूम में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील किया जा रहा है।
झारखंड में 3 बजे तक 59.28% वोटिंग, मतदान में सरायकेला-खरसावां सबसे आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 59.28 प्रतिशत मतदान हुआ। सरायकेला-खरसावां 66.38 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे हैं।
एमएस धोनी ने डाला वोट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
देवघर में बोले पीएम मोदी- घुसपैठियों से झारखंडी को बचाना है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में मैं जहां भी गया, सबसे बड़ी चिंता घुसपैठ को लेकर रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, संथाल में आदिवासी आबादी घटकर आधी रह गई है। हमें अपने आदिवासी परिवारों और हर झारखंडी को इससे बचाना है। झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। झामुमो-कांग्रेस के राज में इन घुसपैठियों को राज्य में स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किया गया। इन घुसपैठियों ने आपकी नौकरी और रोटी छीन ली। झामुमो सरकार ने कोर्ट में कहा कि राज्य में घुसपैठ हुई है। इस चुनाव में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा उनकी रक्षा करेगी।
कांके में वोटिंग में धांधली करने का आरोप
झारखंड के कांके विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग में धांधली करने का आरोप लगा है। बूथ नंबर 396 पर धांधली करने की बात पर विवाद हुआ। विपक्ष ने शिकायत चुनाव आयोग को दी है। आरोप लगाया गया है कि बूथ एजेंट भाजपा के नाम का झोला लेकर बैठा था और धांधली कर रहा था।
झारखंड में दोपहर एक बजे तक 46.25 % वोटिंग
चतरा- 44.39%
सिमरिया- 47.32%
बहरागोड़ा- 53.86%
घाटशिला- 53.87%
जमशेदपुर ईस्ट- 36.92%
जमशेदपुर वेस्ट- 35.93%
जुगसलाई- 47.70%
पोटका- 47.27%
भवनाथपुर- 46.48%
गढ़वा- 47.03%
बिशुनपुर- 51.95%
गुलमा- 50.71%
सिसई- 53.59%
बरही- 48.80%
बरकट्ठा- 46.80%
हजारीबाग- 42.56%
खूंटी- 50.77%
तोरपा- 52.05%
कोडरमा- 47.33%
लातेहार- 50.32%
मनिका- 50.51 %
लोहरदगा- 51.53%
विश्रामपुर- 43.98%
छतरपुर- 44.69%
डालटनगंज- 43.23%
हुसैनाबाद- 43.53%
पांकी- 44.77%
बड़कागांव- 47.81%
हटिया- 39.00%
कांके- 41.66%
मांडर- 46.62%
रांची- 33.65%
तमाड़- 47.12%
ईचागढ़- 50.42%
खरसावां- 53.68%
सरायकेला- 49.10%
कोलेबिरा- 52.02%
सिमडेगा- 49.48%
चाईबासा- 47.01%
चक्रधरपुर- 46.30%
जगन्नाथपुर- 46.91%
मंझगांव- 48.65%
मनोहरपुर- 43.24%
तमाड़ के आरहंगा पहली बार हुआ मतदान
झारखंड के रांची जिले के तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में आरहंगा पोलिंग बूथ (पीएस नंबर 296,297) में पहली बार मतदान किया। नकसलियों के कारण इसे रिलोकेट किया गया था, इसलिए लोग छिपकर अपने इलाके से दूर मतदान करने जाते थे। इस वजह से कई लोगों ने आज तक मतदान भी किया था, लेकिन इस बार बूथ पर वोटिंग हुई और पहली बार कई लोगों ने मतदान किया। दोपहर तक यहां मतदान शांतिपूर्ण रहा।
झारखंड में आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली
प्रधानमंत्री मोदी आज देवघर जिले के सारठ में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर मौजूद भाजपा सदस्य का कहना है कि हम पीएम मोदी को सुनने के लिए 2 किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंचे। मोदी जी ने महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने महिलाओं को घर, गैस सिलेंडर, बीमा, राशन कार्ड का लाभ दिया है, उनको सुनना तो बनता ही है।
भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने वोट डाला
झारखंड के हजारीबाग में भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने वोट डाला है। उनका कहना है कि मैं आम नागरिक और मतदाता हूं। सभी से अपील करता हूं कि वे ऐसे उम्मीदवार को वोट दें, जो जनता की सेवा करता हो और क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करता हो।
चंपई सोरेन का बड़ा बयान
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सीएम चंपई सोरेन कहते हैं कि अपनी पसंद के अनुसार वोट डालना हर किसी का अधिकार है। हमने घुसपैठियों और जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया है और मैं इस मुद्दे को उठाता रहूंगा। मैया सम्मान योजना जैसी योजनाएं लोगों के लिए बहुत फायदेमंद नहीं हैं, कोयला, रेत और कानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार एक मुद्दा है।
कल्पना सोरेन की वोट अपील
CM हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया। इसके बाद कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात की। कल्पना ने कहा कि आज का दिन केवल मतदान का नहीं, बल्कि अपने भविष्य की नींव रखने का दिन है। आग्रह है कि बूथ पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति अवश्य दें। हेमंत सोरेन ने भी वोट अपील की है।
पलामू में दो घंटे तक प्रभावित रहा मतदान
पलामू के हुसैनाबाद में बूथ संख्या 135 पर ईवीएम मशीन में खराबी के कारण दो घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। लोगों का कहना है कि मतदान कर्मियों की उदासीनता के कारण काफी धीमी गति से मतदान कराया जा रहा है. पीठासीन पदाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। पांच लोगों ने मतदान किया। इसके बाद दूसरी मशीन में तकनीकी खराबी के कारण दो घंटा तक मतदान रुका रहा। थोड़ी विलंब हुआ है। फिर शुरू कराया गया।
सुबह 11 बजे तक 29% मतदान
चतरा- 28.35%
सिमरिया- 30.84%
बहरागोड़ा- 33.97%
घाटशिला- 32.15%
जमशेदपुर ईस्ट- 23.30%
जमशेदपुर वेस्ट- 22.29%
जुगसलाई- 30.89%
पोटका- 31.02%
भवनाथपुर- 31.09%
गढ़वा- 29.63%
बिशुनपुर- 32.68%
गुलमा- 34.01%
सिसई- 34.98%
बरही- 31.60%
बरकट्ठा- 30.40%
हजारीबाग- 27.38%
खूंटी- 33.87%
तोरपा- 34.40%
कोडरमा- 31.10%
लातेहार- 32.25%
मनिका- 28.62
लोहरदगा- 33.44%
विश्रामपुर- 28.26%
छतरपुर- 28.71%
डालटनगंज- 27.55%
हुसैनाबाद- 28.51%
पांकी- 28.96%
बड़कागांव- 24.17%
हटिया- 25.80%
कांके- 25.37%
मांडर- 30.98%
रांची- 17.85%
तमाड़- 22.00%
ईचागढ़- 31.48%
खरसावां- 34.93%
सरायकेला- 32.16%
कोलेबिरा- 33.67%
सिमडेगा- 32.75%
चाईबासा- 31.02%
चक्रधरपुर- 28.12%
जगन्नाथपुर- 28.43%
मंझगांव- 33.11%
मनोहरपुर- 26.24%
पूर्णिमा दास साहू का वोटिंग के बाद बयान
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू ने कहा, मैं आज राज्य के लोगों से चाहती हूं कि वे बाहर आएं और झारखंड को मजबूत करने के लिए अपना वोट डालें। लोगों को जागरूकता बढ़ानी चाहिए।" समाज में जाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। बहुत तैयारी की लेकिन आज चुनाव का दिन है लोगों ने हमारा काम देखा है...
हेमंत सोरेन की प्रदेशवासियों से वोट अपील
झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले कि जल-जंगल-जमीन और झारखंड की अस्मिता बचाने के लिए वोट करें।
आइए अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों के सोना झारखंड निर्माण की ओर कदम बढ़ाएं।आज के इस महत्वपूर्ण पर्व पर आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा अन्य को भी प्रेरित करें।
अर्जुन मुंडा की पत्नी ने डाला वोट
अर्जुन मुंडा की पत्नी और पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मतदान किया है। पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार मीरा मुंडा कहती है कि आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। मैं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करती हूं। लोग मतदान करने के लिए उत्साहित हैं और लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
जुगलसलाई में झामुमो-आजसू कार्यकर्ता भिड़े
जुगलसलाई विधानसभा क्षेत्र के वर्मा माइंस स्थित मतदान केंद्र केरला पब्लिक स्कूल में आजसू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए। हालांकि पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। आजसू कार्यकर्ताओं का कहना है कि झामुमो के लोग पोलिंग बूथ पर बार-बार जा रहे हैं। इस आरोप पर झामुमो नेता बादल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नाश्ता पानी देने के लिए गए थे।
जमशेदपुर में कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 293 और 294 में कांग्रेस कार्यकर्ता जाहिद आलम उर्फ भक्कू सोनू और आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मजहर खान के साथ हाथापाई हुई। मजहर के कपड़े फट गए। मजहर ने बताया कि बन्ना गुप्ता हार रहे हैं, जिस कारण उनके समर्थकों में डर का माहौल है। जाहिद बूथ पर आया और अचानक हमला कर दिया। जाते हुए उसने धमकी भी दी है। सूचना मिलते ही मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार भी घटना स्थल पहुंचे।
झारखंड में 9 बजे तक 13 फीसदी वोटिंग
झारखंड में आज 43 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.04% मतदान हुआ है। अब तक सबसे ज्यादा सिमडेगा में 15% मतदान और सबसे कम पूर्वी सिंहभूम में 11.25% वोटिंग हुई है।
CRPF जवान के सिर में लगी गोली
झारखंड के लातेहार के छिपादोहर में वोटिंग से पहले चुनाव ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान संतोष कुमार यादव को गोली लगी है। घायल जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों ने घायल जवान को रांची रेफर कर दिया है। घटना कैसे हुई? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
सिमडेगा में EVM खराब, आधे घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
कोलेबिरा से कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सिमडेगा के खूंटी टोली मतदान केंद्र पर वोट डाला। वहीं कोडरमा से निर्दलीय प्रत्याशी शालीनी गुप्ता ने भी मतदान किया। इस बीच सिमडेगा के जलडेगा में बूथ नंबर 115 में ईवीएम मशीन में खराबी आने की खबर मिली। इस वजह से मतदान आधे घंटे के बाद ही शुरू हो सका।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बयान आया है। उनका कहना है कि आज लोकतंत्र का महापर्व है। झारखंड में 43 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. हम सभी से अनुरोध और अपील करेंगे कि वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना वोट जरूर डालें...
राहुल गांधी की झारखंडवासियों से वोट अपील
पूर्वी सिंहभूम में छह विधानसभा के 106 प्रत्याशी मैदान में
पूर्वी सिंहभूम में 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 106 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में हैं। इस चुनावी रण में कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है तो कुछ क्षेत्रों में सीधी टक्कर देखी जा रही है। यह चुनावी जंग न केवल उम्मीदवारों के लिए, बल्कि यहां के लगभग 18 लाख 73 हजार 589 मतदाताओं के लिए भी अहम साबित होगी।
हजारीबाग विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुन्ना सिंह ने वोट डाला। वे कहते हैं कि मैं हजारीबाग के सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे हजारीबाग में विकास और समृद्धि लाने के लिए वोट करें।
जेएमएम नेता मनोज पांडे का बयान
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर जेएमएम नेता मनोज पांडे का कहना है कि बीजेपी की हताशा और डर से पता चलता है कि वे हार गए हैं... झारखंड की जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें विकास के साथ जाना है, हेमंत सोरेन के साथ जाना है' नफरत फैलाने वालों के साथ नहीं, भारत गठबंधन और जेएमएम के समर्थक भारी संख्या में वोट करेंगे. हम एक बार फिर सरकार बनाएंगे।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने एक बयान दिया है। वे कहते हैं कि झारखंड की जनता इन 5 सालों में भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। बीजेपी यहां दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी...क्या झारखंड धर्मशाला है, शरणार्थी केंद्र है? यहां घुसपैठियों को बुलाया जा रहा है बांग्लादेश से...बीजेपी ने संकल्प लिया है कि 24 नवंबर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमा से बाहर खदेड़ दिया जाएगा...कल यहां के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि 'हिंदू उग्रवादी हैं'...यह उनकी परंपरा है वोट बैंक के लिए हिंदू धर्म का दुरुपयोग करना…
कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजॉय कुमार का बयान
जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजॉय कुमार कहते हैं कि जमशेदपुर के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिला है। हर जगह से अच्छी खबरें आ रही हैं। यहां के कार्यकर्ताओं ने हमें प्रोत्साहित किया है। 30 वर्षों से, यहां एक परिवार का साम्राज्य चला आ रहा है, जिसके खिलाफ हम लड़ रहे हैं और वह लड़ाई लड़ते रहेंगे।
झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव कहते हैं कि आज झारखंड में लोकतांत्रिक व्यवस्था का 'महापर्व' है। यह अवसर 5 साल में एक बार ही आता है। सभी नागरिकों और सभी से अनुरोध और आग्रह करता हूं। झारखंड के मतदाता अपने घरों से निकलें और वोट करें। यह ध्यान में रखते हुए कि आप एक स्थिर सरकार के लिए मतदान कर रहे हैं, एक ऐसी सरकार जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करेगी।
एनडीए उम्मीदवार और जेडीयू नेता सरयू राय का बयान
झारखंड में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार और जेडीयू नेता सरयू राय कहते हैं कि 23 नवंबर को नतीजे बताएंगे कि क्या होगा। हमें उम्मीद है कि बदलाव होगा और राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। आज लोग घर से निकलकर मतदान करें, अपना फर्ज निभाएं।
झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी की वोट अपील
रांची से झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी कहती हैं कि मैं सभी से अपील करती हूं कि वे मुझे वोट दें। मैं चाहती हूं कि वहां विकास हो। रांची एक राजधानी की तरह नहीं दिखती है और मैं इसे एक राजधानी में बदलना चाहती हूं...मुझे अलग-अलग तरह का अनुभव है।
झारखंड वासियों से प्रधानमंत्री की वोट अपील
झारखंड के गवर्नर ने मतदान किया
झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार सुबह सवेरे मतदान करने पहुंचे। वे रांची में पोलिंग बूथ पर आम लोगों की तरह लाइन में लगे और अपना नंबर आने पर ही वोट डाला। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें। जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में मतदान हुआ, लोगों ने भारी संख्या में मतदान किया, ऐसा होना चाहिए।
पहले चरण के लिए उतारे गए उम्मीदवार
पहले चरण में BJP ने 36 प्रत्याशी तो आजसू ने 4, जेडीयू ने 2 तो लोजपा (आर) ने 1 सीट वहीं, दूसरी एनडीए में भाजपा ने 43 में से 36 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसके बाद सुदेश महतो की आजसू ने चार, नीतीश कुमार की जदयू ने दो और चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
झामुमो के 23 उम्मीदवार, कांग्रेस के 17 उम्मीदवार
पहले चरण की कुल 43 सीटों में से झामुमो ने 23 सीटों पर तो कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कुल पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से दो महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी हैं।
पहले चरण में इन 43 सीटों पर वोटिंग
आज पहले चरण में 13 नवंबर को कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
इन नेताओं की किस्मत लगी दांव पर
पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डा. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। वहीं 683 प्रत्याशियों में 609 पुरुष, 73 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पहले चरण में जिन 43 सीट पर मतदान होना है, उनमें 20 सीट अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
वोटिंग के लिए 950 बूथ
पहले चरण के मतदान के लिए 950 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण की वोटिंग के लिए 18 अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर रही। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर थी। झारखंड में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है। 2019 के चुनाव में आज पहले फेज की 43 सीटों में से भाजपा को सिर्फ 13 सीटों पर जीत मिली थी। महागठबंधन ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Jharkhand Phase 1 Voting Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई। सुबह ठीक 7 बजे मतदान शुरू हो गया था, जो शाम 5 बजे तक चला। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 81 विधानसभा सीटों में से 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाताओं ने 683 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया। दूसरे चरण का मतदान 38 सीटों पर 20 नवंबर को होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे महाराष्ट्र के साथ ही 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले फेज के मतदान के पल-पल के लाइव अपडेट्स News24 देखें।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
36 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
1 hr ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
5 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines