Jhansi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले की बबीना छावनी (Babina Cantonment) में शुक्रवार को फील्ड फायरिंग अभ्यास (युद्धाभ्यास) के दौरान एक टी -90 टैंक के बैरल में विस्फोट (barrel exploded) हो गया। इस हादसे में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित सेना के दो जवानों की जान चली गई। घटना की जानकारी होने पर सेना की ओर से कोर्ट ऑफ इनक्वारी के आदेश दिए गए हैं।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र: नासिक में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 10 की मौत, कई घायल
सेना ने जारी किया बयान
भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि झांसी के पास बबीना छावनी में आज फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान एक टी -90 टैंक की बैरल फट गई। इसमें एक जेसीओ सहित भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई है।
6 अक्टूबर को हुआ था हादसा
जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर 2022 को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में वार्षिक फायरिंग के दौरान एक टैंक का बैरल फट गया। टैंक पर तीन कर्मियों की तैनाती थी, वहीं उसे चला रहे थे। हादसे के तत्काल बाद चालक दल को सैन्य अस्पताल बबीना ले जाया गया।
अभी पढ़ें – सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, एक-एक कर हुए कई धमाके, देखें Video
दो की मौत, तीसरा गंभीर हालत में भर्ती
जहां राजस्थान निवासी नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया और पश्चिम बंगाल निवासी सुकांता मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर निवासी सैनिक प्रदीप यादव का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
परिवार के प्रति शोक जताया
सेना की ओर से बताया गया है कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं भारतीय सेना ने हादसे में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
CJP 10 अक्टूबर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
12 mins agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
2 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
3 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
10 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
12 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
13 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
13 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines