Live Updates
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी का 100 और एयरपोर्ट बनाने का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले समय में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश का विकास डबल इंजन वाली सरकार के प्रयासों का प्रमाण है। यहां बना सेमीकंडक्टर का कारखाना भारत को टेक्नोलॉजिकल सेक्टर में आत्मनिर्भर बना रहा है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है। अब जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा
समाजवादी पार्टी ने नोएडा को लूट का ATM बना लिया था। नोएडा एयरपोर्ट को वाजपेयी सरकार ने साल 2003 में ही मंजूरी दे दी थी। लेकिन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव नहीं पड़ने दे। एयरपोर्ट फाइलों मे ही दबा रहा।
अब जैसे ही बीजेपी की सरकार आई, एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया। जिस नोएडा को अंधविश्वास के कारण पहले की सरकार ने छोड़ दिया था। कोई मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री यहां आता नहीं था। मुझे भी मना किया गया था कि लेकिन मैं फिर भी आया।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की तारीफ की
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नोएडा में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ। रैपिड मेट्रो स्टार्ट हुई। मेट्रो लाइन का फैसला हुआ और अब जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ। अब हर 2 मिनट में एक जहाज यहां से उड़ेगा। पहले की तुलना में BJP की डबल इंजन की सरकार से यूपी गन्ना किसान की हालत में सुधार हुआ है।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: तेल-गैस संकट पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। कई देशों में खाने-पीने के समान, पेट्रोल-डीजल, गैस का संकट पैदा हो गया है। हर देश संकट का सामना कर रहा है। हमारा देश भी पूरी ताकत से इस संकट का मुकाबला कर रहा है। सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और किसान पर इसका असर न पड़े।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने बताए जेवर एयरपोर्ट के फायदे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद और पूरे NCR का फायदा होगा। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, लघु एवं मध्यम व्यवसायों और युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा। यहां से लोग पूरी दुनिया के लिए उड़ान भर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के लोगों विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को इस शानदार एयरपोर्ट के लिए बधाई देना चाहता हूं।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट के उद्घाटन पर गर्व जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम 'विकसित यूपी, विकसित भारत' अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज मुझे गर्व और खुशी महसूस हो रही है। क्योंकि आप सभी ने मुझे इस हवाई अड्डे के निर्माण की नींव रखने का सौभाग्य दिया है। आप ही ने मुझे इस हवाई अड्डे का उद्घाटन करने का सौभाग्य भी दिया है।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया
देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश में सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य हो गया। जिस यूपी ने मुझे सांसद बनाया, इसकी पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद , बुलंदशहर सहित सभी जिलों में विकास के बड़े अवसर लाने वाला है।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: जेवर एयरपोर्ट को जनता की अमानत बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों के मोबाइल फोन की लाइट जलवाकर जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कराया। उन्होंने कहा कि नोएडा का जेवर एयरपोर्ट जनता की अमानत है। आज वहीं अमानत जनता को सौंपी है और ऐसा करके बहुत खुशी महसूस हो रही है। जेवर एयरपोर्ट को देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं। इससे युवाओं के भविष्य को उड़ान मिलेगी। विकसित उत्तर प्रदेश का नया अध्याय शुरू होगा।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: मिडिल ईस्ट की जंग पर बोले योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिडिल ईस्ट की जंग के कारण दुनिया उथल-पुथल, अराजकता और अनिश्चितता की स्थिति में है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं। अमेरिका और भारत के सभी पड़ोसी देशों में पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखन और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क को कम करने का फैसला ऐतिहासिक हैं। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से भव्य और सौहार्दपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का संबोधन
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भव्य और प्रतिष्ठित जेवर हवाई अड्डे के उद्घाटन पर आप सभी को हार्दिक बधाई। न केवल जेवर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर, बल्कि पूरा भारत इस उपलब्धि से उत्साहित है। क्योंकि राजधानी दिल्ली, देश की धड़कन, को आज एक नई धड़कन मिल गई है। यहां आने पर आपको उत्तर प्रदेश का गौरव और पहचान का अनुभव होगा।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: बोनी कपूर इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाएंगे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का पहला चरण अभी खुला है और मुझे लगता है कि यह पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करेगा और पूरे देश को जोड़ेगा। एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाने का मौका मिला है और इसका निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो जाएगा।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: योगी आदित्यनाथ ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उनहोंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश को नई उड़ान मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया नए उत्तर प्रदेश और नए भारत के दर्शन कर रही है। मंच पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी नजर आए।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण किया
प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सबसे पहले टर्मिनल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे मंच पर पहुंचे, जहां उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग नोएडा पहुंचे हैं। इन लोगों को वे उद्घाटन के बाद संबोधित करेंगे। पहले चरण के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बुद्ध की पवित्र कलाकृति भेंट की गई।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: जेवर एयरपोर्ट से 11 शहरों के लिए फ्लाइट
पहले चरण में नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से इंडिगो एयलाइन, आकासा एयरलाइन और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन की उड़ानें शुरू होंगी। वहीं पहले चरण में वाराणसी, लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई, पटना, कानपुर और श्रीनगर शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट होंगे 5 एक्सप्रेस
दिल्ली से सटे नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश का सबसे बड़ा मल्टी-मॉडल हब बनाने की योजना केंद्र सरकार की है। इसके लिए एयरपोर्ट से 5 बड़े एक्सप्रेसवे कनेक्ट किए जाएंगे। रैपिड रेल कॉरिडोर और मेट्रो नेटवर्क का जाल भी बिछाया जाएगा। एयरपोर्ट को 5 बड़े एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा, जिसमें यमुना एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, फरीदाबाद-जेवर एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे शामिल हैं।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: 4 फेज में जेवर एयरपोर्ट पूरा होगा
नोएडा का जेवर एयरपोर्ट 4 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण का उद्घाटन आज होगा। पूरा एयरपोर्ट 11750 एकड़ में बना है। करीब 40 एकड़ में तो रिपेयर और मेंटेनेंस सिस्टम लगा है। पहले चरण में 11200 करोड़ खर्च हो चुके हैं। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 29560 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। 138000 वर्ग मीटर में फैला आधुनिक टर्मिनल तैयार है। करीब 38 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर भी बना है।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: 5 रनवे वाला जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेस-वे के पास बना है। यह देश का पहला 5 रनवे वाला एयरपोर्ट है और इसके रनवे की लंबाई करीब 3.9 किलोमीटर है। इतने लंबे रनवे पर वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट (बड़े विमानों) आसानी से लैंड कराए जा सकते हैं।
Jewar Airport Inaugration LIVE Updates: उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट
नोएडा का जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य भी बन जाएगा।
Noida International Airport LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन किया। वे करीब साढ़े 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पहले टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिखे। टर्मिनल के निरीक्षण के बाद उन्होंने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।
2021 में नींव और जून 2022 में निर्माण
बता दें कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट की नींव 15 नवंबर 2021 को रखी गई थी। निर्माण कार्य जून 2022 में शुरू हुआ था, जिसका पहला फेज साल 2025 में पूरा हुआ। एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर शहर में बना है। वहीं इसके पहले फेज के निर्माण पर करीब 11200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जेवर एयरपोर्ट करीब 7000 एकड़ (5000 से ज्यादा हेक्टेयर) एरिया में फैला और बना है।
बनारस के घाटों की तर्ज पर बने टर्मिनल
जेवर एयरपोर्ट भारत और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट में से एक भी है। इसके टर्मिनल बनारस के घाटों की तर्ज बनाए गए हैं, जिनमें स्विस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। वहीं उद्घाटन के साथ ही जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली-NCR का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा और उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। एयरपोर्ट के उद्घाटन और जनसभा के संबोधन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
Bypolls Voting: 6 सीटों पर उपचुनाव आज, दांव पर लगी CM विजय की साख, 9 अक्टूबर को होगी मतगणना
1 min agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
8 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
12 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
12 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
13 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
14 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines