जदयू सांसद गिरिधारी यादव को हाल ही में एसआईआर को लेकर दिए बयान के कारण लोकसभा अध्यक्ष की ओर से नोटिस जारी किया गया है. यह कार्रवाई सुपौल के सांसद दिनेश्वर कामत द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर गिरिधारी यादव की सदस्यता समाप्त करने की मांग करने के बाद की गई. इस मामले ने राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है.
नोटिस पर सांसद का बयान
बांका के सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि उन्हें नोटिस की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. उन्होंने बताया कि यदि उन्हें आधिकारिक रूप से सूचना पत्र प्राप्त होता है, तो वह इसका जवाब लोकसभा अध्यक्ष को देंगे. गिरिधारी यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आस्था जदयू नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अटूट है.
सियासी तनाव का कारण इस विवाद की जड़ विधानसभा चुनाव में है. जदयू सांसद के पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन ने बेलहर विधानसभा से राजद के टिकट से जदयू विधायक मनोज यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें चाणक्य को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद से बेलहर विधानसभा के जदयू विधायक मनोज यादव और गिरिधारी यादव के बीच सियासी तनाव बना हुआ है.
समृद्धि यात्रा और बयान
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में गिरिधारी यादव को आमंत्रित नहीं किया गया. इस पर उन्होंने बेलहर विधायक मनोज यादव और अमरपुर के विधायक जयंत राज कुशवाहा के खिलाफ बयान दिया. दोनों विधायकों ने इस बयान का पलटवार करते हुए सांसद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था.
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines