अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय दौरे पर आज भारत पहुंचे हैं। वेंस भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ आए हैं। वेंस का विमान आज भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 9.30 बजे नई दिल्ली के पालम स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर उतरा। उपराष्ट्रपति वेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच औपचारिक बैठक आज शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर तय है।
वेंस और पीएम मोदी की मुलाकात काफी अहम
टैरिफ और ट्रेड वॉर के बीच जेडी वेंस और पीएम मोदी के बीच होने वाली यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इस दौरान व्यापार, टैरिफ, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। जेडी वेंस की पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत लगभग 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने और फिर उस पर 90 दिनों की रोक लगाने के दौरान हो रही है। भारत और अमेरिका, टैरिफ व बाजार पहुंच समेत विभिन्न मुद्दों का हल निकालने के लिए लगातार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। पीएम मोदी और वेंस के बीच आज की बैठक में समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के साथ दोनों देशों में संबंधों को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वेंस के साथ पेंटागन और विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे, जबकि भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा शिरकत करेंगे।
टैरिफ पर 90 दिन की रोक के बीच समझौते की कोशिश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को अमेरिका के सभी कारोबारी साझेदारों पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में ट्रंप ने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर लगाए गए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही अमेरिकी नेता अलग-अलग देशों के साथ बातचीत कर द्विपक्षीय समझौतों के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत की अमेरिका के साथ व्यापक रणनीतिक वैश्विक साझेदारी है और जब इस तरह की उच्च स्तरीय यात्रा होती है, तो सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
ये है दौरे का पूरा शेड्यूल
- न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएंगे और वे पारंपरिक भारतीय दस्तकारी सामान बेचने वाले एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी दौरा कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर उपराष्ट्रपति वेंस की मेजबानी करेंगे। इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के साथ-साथ दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को गहराने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।
- 21 अप्रैल को वेंस जयपुर जाएंगे और 24 अप्रैल तक वहीं रहेंगे। 22 अप्रैल की सुबह वे अपने परिवार संग प्रसिद्ध आमेर महल का भ्रमण करेंगे। वहां उनका राजस्थानी पारंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा, जिसमें वे जोधपुरी साफा पहनेंगे और लोक नृत्य, पपेट शो, पारंपरिक पोशाक और स्थानीय व्यंजन का आनंद लेंगे। महल आम लोगों के लिए बंद रहेगा और 12 प्रशिक्षित गाइड उनकी सेवा में तैनात रहेंगे। 22 अप्रैल को उनकी मुलाकात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से भी होगी।
- 23 अप्रैल को वे आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे। उनकी भारत यात्रा गुरुवार, 24 अप्रैल को समाप्त होगी।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines