Jayant Chaudhary: केंद्र सरकार बड़े ही अलग अंदाज में 2024 चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। जमीनी स्तर पर मेहनत करने के अलावा कुछ ऐसे दांव भी चल रही है जो वोटर्स के एक बड़े खेमे को टार्गेट कर रहे हैं। हाल ही में सरकार की तरफ से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बड़ा दांव चल दिया। वहीं अब किसानों को अपनी पाले में लेने के लिए सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया है।
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के बाद एक तस्वीर यह भी साफ हो गई है कि जयंत चौधरी पर अब मानसिक दबाव बन गया है कि वो NDA का हिस्सा बनें। हालाकि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के ऐलान से पहले ही RLD के NDA में शामिल होने की खबरें चल रही थीं. भारत रत्न के ऐलान के बाद जयंत चौधरी का बयान भी काफी कुछ कह रहा है. उन्होंने कहा,”अब मैं किस मुँह से इनकार करूँ।”
जयंत चौधरी फिलहाल विपक्ष के ‘इंडिया’ के साथ हैं और वो कई बार भाजपा पर तीखे प्रहार भी कर चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर जयंत चौधरी भाजपा को लेकर कब-कब क्या-क्या बयान दिए।
BJP के खिलाफ लड़ेंगे आर-पार की जंग:
जयंत चौधरी ने अपने एक बयान में भाजपा को किसानों के मुद्दे पर घेरा था और कहा था कि किसानों के मुद्दे पर हमारा गठबंधन भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा. हालांकि जवाब में भाजपा ने भी कहा था कि परिवारवादी की राजनीति करने वाली पार्टियां हमारा रास्ता नहीं रोक पाएंगीं
यह भी पढ़ें: भारत रत्न के पंचामृत के सहारे इस चुनाव BJP करेगी 400 का आंकड़ा पार!
मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो…:
साल 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि RLD भाजपा में शामिल हो सकती है. हालांकि इन कयासों पर जवाब देते हुए जयंत चौधरी ने कहा था,”मैं कोई चवन्नी हूं जो पलट जाऊंगा.” अपने इस बयान में जयंत चौधरी ने यह भी कहा था कि भाजपा उस वक्त कहा थी जब लखीमपुर में किसानों का रौंदा जा रहा था.
BJP सरकार को बताया था तानाशाही:
RLD और SP का भी अच्छा रिश्ता रहा है। दोनों ही पार्टियों को कई बार एक दूसरे की तारीफ करते हुए देखा है. साल 2022 में ही जयंत चौधरी ने सपा की तारीफ़ करते हुए कहा भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने भाजपा की सरकार को तनाशाही करार देते हुए अपने गठबंधन को एक मात्र विकल्प बताया था।
मैं बहुत जिद्दी हूं:
जिस समय इंडिया गठबंधन बना और RLD उसका हिस्सा बनी तो कुछ आवाजे बुलंद हुई थीं. जिसमें कहा जा रहा था कि जयंत चौधरी इंडिया छोड़कर NDA में चले जाएंगे. उस वक्त जयंत ने कहा था कि जो लोग मुझे ठीक से नहीं जानते वही इस तरह की बातें कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा था कि मैं जो कह देता हूं उसके बाद बदलता नहीं हूं, क्योंकि मैं बहुत जिद्दी इंसान हूं.
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines