---विज्ञापन---

देश angle-right

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी स्मारक पर चढ़ाए पुष्प, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Jawahar Lal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज शनिवार को पुण्यतिथि है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में स्मारक शांति वन पहुंचकर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने स्मारक पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें नमन किया। उधर, […]

---विज्ञापन---

Jawahar Lal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज शनिवार को पुण्यतिथि है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में स्मारक शांति वन पहुंचकर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने स्मारक पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें नमन किया। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

---विज्ञापन---

खड़गे ने नेहरू को बताया हिंद का जवाहर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। देश के निर्माण में अहम योगदान देने वाले पंडित नेहरू को आज पूरा देश याद कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ तेज बारिश, विमान सेवा प्रभावित, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

---विज्ञापन---

74 साल की उम्र में हुआ था निधन

पंडित नेहरू का 74 साल की उम्र में 27 मई 1964 को निधन हुआ था। उस समय उनकी सेहत गड़बड़ थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। इसके बाद तत्कालीन गृहमंत्री गुलजारी लाल नंदा को कार्यवाहक पीएम बनाया गया था। चार दिन बाद लाल बहादुर शास्त्री को नेता चुना गया और वे देश के अगले पीएम बने थे। नेहरू 16 साल 9 महीने और 12 दिन भारत के प्रधानमंत्री रहे, यह आज तक का रिकॉर्ड है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 27, 2023 08:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola